हल्द्वानी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस फोर्स हाई अलर्ट मोड पर है। दिन में तीन-तीन भार चेकिंग की जा रही है।नैनीताल के सीमा क्षेत्र से लेकर बैरियर, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन में डाग स्कवायड के साथ चेकिंग की जा रही है।

Spread the love

साथ ही ड्रोन उड़ाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने का कार्य भी जल्द किया जाएगा।

शनिवार को जिले में सभी थाना प्रभारियों ने अपने थाना क्षेत्रों के प्रत्येक बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें होटल ढाबों की चेकिंग, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बीडीएस, स्वान दल व अभिसूचना इकाई की टीमों को आन वाच रहकर अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिसपर 273 होटल-ढाबे चेक किए गए। साथ ही 234 बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया। अनियमितता पाए जाने पर 120 लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। वहीं 165 वाहनों की चेकिंग कर एमवी एक्ट में 82 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा रखी जा रही है। जिसको लेकर ड्रोन उड़ाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। अगर कोई ड्रोन उड़ाएगा तो सीधे ट्रेस कर उसपर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसका पुलिस एक्ट में चालान किया जाएगा।
– डा. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी


Spread the love