लोकसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के दिल्ली स्थित निवास पर इगास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और एनएसए अजीत डोभाल, बाबा बागेश्वर धाम, बालीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इगास पूजन में भाग लेकर सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विभिन्न वर्गों की हस्तियां, संतगण, वरिष्ठ नौकरशाह सहित सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया।

गांवों में इगास मनाकर नई पीढ़ी को सौंपे समृद्ध विरासत : भट्ट

देहरादून: Bभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने इगास पर्व की राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही पार्टी सांसदों, विधायकों एवं कार्यकर्ताओं और प्रवासी उत्तराखंडवासियों का आह्वान किया कि वे राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में गांवों में इगास पर्व मनाकर इसे यादगार बनाएं।

भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि इगास पर्व देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की दिव्यता को प्रदर्शित करता है। हम सबका नैतिक दायित्व है कि पीढ़ियों और सदियों से चली आ रही इस विरासत को अधिक व्यापक और विस्तृत स्वरूप में नई पीढ़ी को सौंपा जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के प्रयासों से यह पर्व आज राज्य की सीमाओं से निकलते हुए देश के अन्य राज्यों व विदेश में पहुंच गया है। सभी जगह लोग इसे उत्साह और उमंग के साथ मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व के वर्षों की तरह पार्टी के सभी सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने अपने गांवों के बूथों में इगास पर्व जनता के साथ मनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं अपने गृह क्षेत्र चमोली के ब्रह्मणथाला गांव में इस त्योहार में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में होने वाले इगास के मुख्य कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।


Spread the love