IND-W vs SA-W Final: भारत की बेटियों ने आखिरकार सालों के सूखे को खत्म कर दिया है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हरमनप्रीत एंड कंपनी ने वो कर दिखाया है, जो पिछले कई सालों से महज सपना बनकर रह गया था.

Spread the love

टीम इंडिया ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का तमगा हासिल कर लिया है.

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में 52 रनों से रौंद डाला. हालांकि, एक समय पर बाजी हाथ से फिसलती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत के एक दांव ने विश्व कप की ट्रॉफी को साउथ अफ्रीका के जबड़े से छीन लिया.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

कप्तान हरमनप्रीत का मास्टर प्लान बन गया वरदान

दरअसल, साउथ अफ्रीका की टीम 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पर 114 रन बना चुकी थी और सिर्फ 2 विकेट गिरे थे. लौरा वोल्वार्ट पूरी तरह से क्रीज पर सेट थीं और उनका साथ सुने लुस निभा रही थीं. कप्तान हरमनप्रीत ने अपना दिमाग दौड़ाया और गेंद बल्ले से धमाल मचाने वाली शेफाली वर्मा के हाथों में थमा दीं. कैप्टन का यह दांव टीम इंडिया के लिए काम कर गया.


Spread the love