

किच्छा। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर वार्ड 16 में आयोजित भव्य स्वागत कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेत्रपाल मौर्य का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष मूलचंद राठौर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी नीतियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के अनुरूप सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें सौंपा है, उसके अनुरूप वे ओबीसी मोर्चा को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूर्णतः समर्पित रहेंगे।
उन्होंने बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक विजय को जनता में भाजपा नेतृत्व की नीतियों और विकास मॉडल पर बढ़ते विश्वास का प्रमाण बताया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि नेत्रपाल मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने से ओबीसी मोर्चा में नई दिशा और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की पारदर्शी एवं जनहितकारी नीतियों तथा प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के चलते समाज के सभी वर्गों में सकारात्मक संदेश गया है। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के साथ है।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान सभासद सतीश गुप्ता, संदीप अरोड़ा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बग्गा, चंदन जायसवाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजेश कोली, ईश्वर दानू, विजय अरोड़ा, विशाल शर्मा, अमित सिंह, कमलेश राठौर, दिलीप जीना, नरेंद्र राठौड़, चेतन गंगवार, राजकुमार, अजय राठौर, हारुण मलिक, आरती दुबे, कविता मान, करुणा तिवारी, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र बागवानी, पूरन भट, चूड़ामणि सागर, सुनीता देवी, शकुंतला देवी, छेदालाल रस्तोगी, अमरनाथ कश्यप, जितेंद्र गुप्ता, उमेद सिंह बिष्ट, नीतिश शर्मा, धर्मपाल गंगवार, मिथुन मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं वार्डवासी मौजूद रहे।




