डीएलएड प्रवेश परीक्षा 22 नवंबर को — सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 (BNSS) लागू, अनधिकृत प्रवेश व हुड़दंग पर सख्त रोक

Spread the love



रुद्रपुर, 21 नवंबर 2025। सचिव, उत्तराखण्ड शासन, बेसिक शिक्षा देहरादून द्वारा जारी सूचना के अनुसार द्विवार्षिक डीएलएड प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 22 नवंबर 2025 (शनिवार) प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक आयोजित की जा रही है।

परीक्षा को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

परगना मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रुद्रपुर में परीक्षा निम्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी—

🔹 जनता इंटर कॉलेज रुद्रपुर (नोडल केंद्र)
🔹 अ0उ0ए0एन0झा0 राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर
🔹 श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज रुद्रपुर
🔹 सनातन धर्म राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज रुद्रपुर

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु परीक्षा केंद्रों पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 (BNSS) लागू रहेगी।


आदेश के प्रमुख बिंदु

📌 परीक्षा केंद्रों एवं चारों ओर 200 मीटर के दायरे में अनधिकृत प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित
📌 प्रतिबंध केवल परीक्षार्थियों व ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों/सुरक्षा बलों पर लागू नहीं
📌 नकल करना या नकल कराने में सहयोग करना दंडनीय अपराध
📌 परीक्षार्थी कोई पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन, सेलुलर फोन या पेपर अंदर नहीं ले जा सकेंगे
📌 कोई भी व्यक्ति लाठी, चाकू, हथियार या विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं जा सकेगा (पुलिस बल अपवाद)
📌 पांच से अधिक लोगों का समूह परीक्षा केंद्रों की परिधि में एकत्र नहीं होगा
📌 ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) पूरी तरह प्रतिबंधित
📌 परीक्षा केंद्र की सीमा में नारेबाज़ी या सार्वजनिक/सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना दंडनीय अपराध

उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह आदेश 22 नवंबर 2025 (शनिवार) को परीक्षा समाप्ति तक जिले के सभी परीक्षा केंद्रों एवं उनकी 200 मीटर परिधि में प्रभावी रहेगा।

प्रशासन ने अभिभावकों, परीक्षार्थियों और स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Spread the love