2020 में 125 सीटों पर सिमटा यह गठबंधन, इस बार 46.52% वोट शेयर के साथ एक मजबूत राजनीतिक ताकत बनकर उभरा है।

वहीं, तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला मुख्य विपक्षी महागठबंधन 2020 की 110 सीटों से गिरकर मात्र 35 सीटों पर सिमट गया, जबकि उसका वोट शेयर 37.64% रहा। यह जनादेश न केवल NDA की नीतियों पर मुहर लगाता है, बल्कि बिहार में विपक्ष के लिए एक गहन आत्मचिंतन का समय भी है। इस रिपोर्ट में हम NDA की ऐतिहासिक जीत और महागठबंधन के पतन के पीछे के दलगत आंकड़े और वोट गणित का विस्तृत विश्लेषण कर रहे हैं।
Bihar Election Results: किस गठबंधन को कितनी सीटें?गठबंधन का नाम2025 में कितनी सीटें2020 में कितनी सीटेंNDA202122महागठबंधन35114अन्य0607
Bihar Election Vote Percentage: किस गठबंधन को कितना वोट शेयरगठबंधन का नाम2025 में वोट प्रतिशत2020 में वोट प्रतिशतNDA46.52%37.26%महागठबंधन37.64%37.23%अन्य15%
NDA Total Seats in Bihar: NDA के घटक दलों को मिली सीटें इस प्रकार हैं
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 89 सीटें
- जनता दल यूनाइटेड (JDU): 85 सीटें
- लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) – LJP (RV): 19 सीटें
- हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) – HAM(S): 5 सीटें
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM): 4 सीटें
NDA Total Vote Share: घटक दलों का वोट शेयर इस प्रकार है
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): लगभग 20.08%
- जनता दल यूनाइटेड (JDU): लगभग 19.26%
- लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) – LJP (RV): लगभग 4.97%
- हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) – HAM(S): लगभग 1.18%
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM): लगभग 1.03%
Mahagathbandhan Total Seat: महागठबंधन के घटक दलों को मिली सीटें इस प्रकार हैं
- राष्ट्रीय जनता दल (RJD): 25 सीटें
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): 6 सीटें
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन – CPI(ML)(L): 2 सीटें
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – CPI(M): 1 सीट
- अन्य (IIP): 1 सीट
ओवैसी की पार्टी को मिला 5 सीट
- AIMIM: 5 सीट
- BSP: 1 सीट
Mahagathbandhan Vote Share: महागठबंधन के घटक दलों का वोट शेयर इस प्रकार है
- राष्ट्रीय जनता दल (RJD): लगभग 23%
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): लगभग 8.71%
- वामपंथी दल (CPI(ML)(L), CPI(M), आदि): लगभग 4.18%
: Bihar Next CM: क्या नीतीश ही बनेंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री? 200 पार के बाद NDA का क्या होगा फैसला
Bihar Chunav Results: इन दलों का नहीं खुला खाता
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कुछ प्रमुख राजनीतिक दलों और गठबंधनों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। विकासशील इंसान पार्टी (VIP), जिसका नेतृत्व मुकेश सहनी कर रहे थे, को एक भी सीट नहीं मिली और वह शून्य (0) पर सिमट गई। यह 2020 के मुकाबले बड़ा झटका है, जब VIP ने NDA के साथ रहते हुए 4 सीटें जीती थीं।
वहीं, राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की नवगठित पार्टी जन सुराज भी इस चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पाई। इसके अतिरिक्त, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) को भी 2020 में मिली 2 सीटों के विपरीत, इस बार कोई भी सीट हासिल नहीं हुई।

