भारतीय टीम (Team India) इस समय साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, इसके पहले भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी.

Spread the love

वहीं इस वनडे सीरीज के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

वहीं इस वनडे सीरीज के तुरंत बाद टीम इंडिया (Team India) का सामना एक बार फिर पाकिस्तान की टीम से होना है. इसके पहले जब भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हुआ था, तो वहां भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

इस दिन पाकिस्तान से भिड़ेगी आयुष म्हात्रे की Team India

भारत और पाकिस्तान का सामना इस बार अंडर-19 एशिया कप 2025 में होने वाला है. भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच 14 दिसंबर 2025 को खेला जाना है. इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच भारतीय टीम 12 दिसंबर को क्वालीफायर 1 से खेलने वाली है. वहीं दूसरा टीम इंडिया का पाकिस्तान से होगा.

वहीं तीसरा मैच टीम इंडिया, क्वालीफायर 3 से खेलने वाली है, जो 16 दिसंबर को खेला जाएगा. इसके बाद अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाती है, तो वो 19 दिसंबर को दूसरे ग्रुप वाली टीम से खेलते दिखेगी. वहीं इस टूर्नामेंट का अंतिम मैच 2 सेमीफाइनलिस्ट टीमों के विजेता के बीच 21 दिसंबर 2025 रविवार को होगा.

अंडर-19 एशिया कप में Team India के मैचनं.दिनतारीखमैचविरोधी टीमकार्यक्रम का स्थान1शुक्रवार12 दिसंबरपहला एक दिवसीयक्वालीफायर 1आईसीसी अकादमी2रविवार14 दिसंबरदूसरा एक दिवसीयपाकिस्तानआईसीसी अकादमी3मंगलवार16 दिसंबरतीसरा एक दिवसीयक्वालीफायर 3द सेवन4शुक्रवार19 दिसंबरप्रथम सेमीफाइनलA1 बनाम B2आईसीसी अकादमी5शुक्रवार19 दिसंबरदूसरा सेमीफाइनलB1 बनाम A2द सेवन6रविवार21 दिसंबरअंतिमटीबीसी—

अंडर-19 एशिया कप 2025 के लिए Team India

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज.

स्टैंडबाय: राहुल कुमार, हेमचूडेशन जे, बीके किशोर, आदित्य रावत.🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ


Spread the love