IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण की तैयारी शुरू की जा चुकी है. 16 दिसंबर को अबू धाबी में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. जिसके लिए दुनिया भर के तमाम दिग्गज खिलाड़ियों ने नामांकन कर दिया है.

Spread the love

हालांकि इस बीच एक हैरान कर देने वाला अपडेट सामने आया है, जिसके तहत वर्ल्ड क्रिकेट के 4 सुपरस्टार खिलड़ियों ने आगामी आईपीएल खेलने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. जिसमें से एक ने संन्यास ले लिया तो 2 ने पाकिस्तान सुपर लीग खेलने का मन बनाया है.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

ये 4 खिलाड़ी नहीं खेलेंगे IPL 2026

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर मोइन अली ने आईपीएल 2026 की जगह पाकिस्तान सुपर लीग खेलने का फैसला किया है. फाफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इमोशनल पोस्ट करते हुए आईपीएल से विदाई ली. हालांकि दोनों किस टीम से खेलेंगे यह अभी साफ नहीं हो पाया है. दूसरी ओर आंद्रे रसल ने कुछ दिन पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया. वहीं अब ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने भी आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए नामांकन नहीं किया है.


Spread the love