gautam Gambhir on Parth Jindal:भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की, लेकिन मैच के बाद चर्चा गेंदबाजी या बल्लेबाजी की नहीं, बल्कि हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के तीखे बयान की रही।

Spread the love

सीरीज जीतने के बाद गंभीर ने एक ऐसा टिप्पणी की, जिसने भारतीय क्रिकेट में नए विवाद की शुरुआत कर दी है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

विशाखापट्टनम में तीसरा वनडे जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बिना नाम लिए दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर पार्थ जिंदल पर सीधा हमला बोला। बता दें कि जिंदल ने गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर टेस्ट क्रिकेट के लिए अलग रेड-बॉल कोच नियुक्त करने की मांग की थी। गंभीर इस बयान से बेहद नाराज दिखे।

Gautam Gambhir का बयान

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा, “भगवान जाने हार के बाद क्या-क्या कहा गया। एक आईपीएल टीम के मालिक ने भी स्प्लिट कोचिंग पर राय दे दी। हम किसी की सीमा में दखल नहीं देते, इसलिए जरूरी है कि लोग भी अपनी सीमा में रहें।” गंभीर का ये बयान साफ तौर पर पार्थ जिंदल की ओर इशारा करता था।

पार्थ जिंदल का पोस्ट हुआ था वायरल


Spread the love