खटीमा में युवक की हत्या के बाद बवाल, हिंदूवादी संगठनों का आक्रोश, आगजनी व तोड़फोड़ से तनाव

Spread the love

खटीमा में हत्याकांड के बाद पूरे दिन तनाव, प्रदर्शन, आगजनी और बुलडोजर कार्रवाई

खटीमा। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में युवक तुषार शर्मा की हत्या के बाद शनिवार को पूरे दिन तनावपूर्ण माहौल बना रहा। सुबह होते ही बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता रोडवेज बस स्टेशन परिसर में एकत्र हो गए और हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने रोडवेज क्षेत्र में तोड़फोड़ की तथा घटना स्थल के पास स्थित एक चाय की दुकान में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत, वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित मोहन रावल सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स और पीएसी की तैनाती के साथ फ्लैग मार्च कराया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांति बनाए रखने की अपील की।

दोपहर बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों से जुड़े बताए जा रहे अवैध निर्माणों और सड़क किनारे अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज रही। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

शाम तक बाजार आंशिक रूप से खुल गए, हालांकि एहतियातन पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खटीमा। उधम सिंह नगर जिले के सीमांत नगर खटीमा में शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकूबाजी में मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। रोडवेज बस स्टेशन के पास हुई इस घटना के विरोध में शनिवार सुबह हिंदूवादी संगठन सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने रोडवेज परिसर में तोड़फोड़ की, गैर-हिंदुओं की दुकानों को बंद कराया और घटना स्थल के पास स्थित एक चाय की दुकान में आग लगा दी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच रोडवेज बस स्टेशन क्षेत्र में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया, जो देखते-ही-देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान आश्रम पद्धति के पीछे रहने वाले 24 वर्षीय तुषार शर्मा पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उसके साथी पकड़िया निवासी सलमान और वाल्मीकि बस्ती निवासी अभय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां सलमान की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हमले को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, हालांकि अभी तक स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका है।

उधर, युवक की हत्या की खबर फैलते ही शनिवार सुबह बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोग रोडवेज बस स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए गैर-हिंदुओं की दुकानों को जबरन बंद कराया और तोड़फोड़ की। जिस चाय की दुकान पर घटना होने की बात कही जा रही है, उसमें आग लगा दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत, वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित मोहन रावल, उप निरीक्षक किशोर पंत और अन्य पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को नियंत्रित किया और दमकल विभाग को बुलाकर आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया।

घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


Spread the love