उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से बड़ी खबर सामने आई है। एसएसपी सर्वेश पंवार की ओर से जारी ट्रांसफर ऑर्डर को आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने रद्द कर दिया है। इसे दो आईपीएस अधिकारियों के बीच टकराव के तौर पर देखा जा रहा है।

Spread the love

दरअसल, एसएसपी ने जिले के कॉन्स्टेबल से लेकर एसआई स्तर के सैकड़ों पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए थे। इसके बाद से विवाद गहराया हुआ था। आईजी गढ़वाल ने इसे पुलिस एक्ट का उल्लंघन करार देते हुए रविवार देर रात एसएसपी के आदेश को रद्द कर दिया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

क्या है पूरा मामला?पौड़ी गढ़वाल जिले में लंबे समय से जमे एसआई से लेकर कॉन्स्टेबल स्तर तक के कर्मियों को एसएसपी सर्वेश पंवार ने ट्रांसफर का आदेश जारी किया था। सैकड़ों कर्मियों के ट्रांसफर को लेकर मामला आईजी स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद आईजी ने पूरे मामले को देखा। रविवार उनकी तरफ से आदेश जारी किया गया, इसमें पौड़ी एसएसपी के आदेश को रद्द कर दिया गया। इसे पुलिस एक्ट का उल्लंघन करार दिया गया है। अब आईजी के इस आदेश पर चर्चा शुरू हो गई है।

कौन हैं राजीव स्वरूप?राजीव स्वरूप वर्तमान समय में गढ़वाल रेंज के आईजी के पद पर तैनात हैं। वे 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी गिनती तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में होती है। पिछले वर्ष दिसंबर में उन्हें गढ़वाल रेंज की जिम्मेदारी दी गई थी। शीतकालीन चारधाम यात्रा और राष्ट्रीय खेलों जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को उन्होंने प्राथमिकता दी। नशीली दवाओं की तस्करी और यातायात नियमों के उल्लंघन मामलों पर उन्होंने सख्ती दिखाई थी। अब पौड़ी एसएसपी के आदेश को रद्द किए जाने को लेकर उनकी चर्चा हो रही है।

कौन हैं सर्वेश पंवार?सर्वेश पंवार प्रदेश के जेंटलमैन पुलिस अधिकारियों में से एक गिने जाते हैं। वे 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सर्वेश पंवार इससे पहले वे देहरादून में एसपी क्राइम-ट्रैफिक की भूमिका में रह चुके हैं। पौड़ी गढ़वाल जिले में इसी वर्ष अक्टूबर माह में उन्हें तैनात किया गया था। इसके बाद से वे जिले में पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव की कोशिश में लगे थे। हालांकि, अब उनके आदेश पर आईजी की कैंची चल गई है।

पुलिस अधिकारियों का तबादला विवाद अब देहरादून पहुंचने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं, जिले में दो आईपीएस अधिकारियों के बीच टकराव की भी खूब चर्चा हो रही है। मामला आगे बढ़ने पर होने वाले एक्शन पर हर किसी की नजर टिक गई है।


Spread the love