

शीतलहर व घने कोहरे के चलते ऊधम सिंह नगर में 30–31 दिसंबर को स्कूलों में अवकाश
रुद्रपुर। शीतलहर और मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद के सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 व 31 दिसंबर 2025 को प्रातःकाल से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
आदेश के अनुसार 30 व 31 दिसंबर (मंगलवार व बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी तहसीलें एवं संबंधित विभाग आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना किए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला सूचना अधिकारी को आदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं।




