

रुद्रपुर। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा एवं ग्राम सभा बिंदुखेड़ा के तत्वावधान में आयोजित 74वां विशाल कुश्ती दंगल मेला बिंदुखेड़ा गांव में परंपरागत उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक दंगल में देश के 12 राज्यों से 115 से अधिक पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा रहे, जिन्होंने दंगल प्रतियोगिता में सहभागिता की और फाइनल मुकाबले का साक्षी बने। फाइनल कुश्ती काशीपुर के अवतार सिंह और दिल्ली के पहलवान आसिफ के बीच हुई, जिसमें काशीपुर के अवतार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, जबकि आसिफ उपविजेता रहे। विधायक शिव अरोड़ा ने विजेता अवतार सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि बिंदुखेड़ा का कुश्ती दंगल पिछले 74 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा है, जो क्षेत्र की खेल परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सिंह सभा कमेटी द्वारा दशकों से इस आयोजन को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। 12 राज्यों के पहलवानों की सहभागिता और हजारों दर्शकों की उपस्थिति इस दंगल की लोकप्रियता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि खेल में जीत-हार से अधिक खेल भावना और अनुशासन से प्रेरणा मिलती है।
दंगल प्रतियोगिता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के पहलवान शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा भाजपा धीरेन्द्र मिश्रा, भारत भूषण चुघ, ग्राम प्रधान कावल सिंह, अमरजीत सिंह बीडीसी, हरभजन सिंह, जसपाल सिंह, सोना सिंह, हरप्रीत सिंह, बलकार सिंह, प्रीतम सिंह, हरपाल सिंह, प्रतिम सिंह, जितेंद्र संधू, मनोज मदान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।
अंत में विधायक शिव अरोड़ा ने 74वें दंगल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।




