रुद्रपुर: मलखान कोली हत्याकांड में परिजनों से मिले विधायक शिव अरोरा, दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

Spread the love


रुद्रपुर। रम्पुरा निवासी मलखान कोली की गिल रिजॉर्ट के पास सुमसान क्षेत्र में हुई नृशंस हत्या के मामले में 48 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने विधायक शिव अरोरा से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद विधायक शिव अरोरा मृतक के परिजनों एवं रम्पुरा क्षेत्र के लोगों के साथ रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


विधायक शिव अरोरा ने कोतवाल मनोज रतूड़ी से कहा कि मलखान कोली अपने परिवार का एकमात्र सहारा था और जिस बर्बर तरीके से उसकी हत्या की गई है, वह अत्यंत जघन्य अपराध है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मामले की गहन जांच कर हत्या में शामिल सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और किसी भी दोषी को बख्शा न जाए।
विधायक ने कहा कि रम्पुरा क्षेत्र में इस घटना से लोगों में भय का माहौल है और कुछ कथित बड़े नेताओं द्वारा अपने करीबी लोगों को बचाने की कोशिश की चर्चा सामने आ रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस को निष्पक्ष रहकर गरीब परिवार को न्याय दिलाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके रहते क्षेत्र में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विधायक शिव अरोरा ने मृतक के परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने की बात कही। साथ ही परिवार के किसी सदस्य को रोजगार की आवश्यकता होने पर निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने का भी भरोसा दिलाया।
इस दौरान वार्ड संख्या 22 के पार्षद पति चंद्रसेन चंदा, डॉ. महेश कोली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान, राज कोली, सुदामा कोली, मयंक कक्कड़, नमन चावला, आदेश भारद्वाज, रामवती, सुलेखा, चंद्रवती, सूरज, रवि, विक्की वाल्मीकि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Spread the love