उत्तराखंड क्रांति दल ने लालकुआं क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान

Spread the love


लालकुआं।उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा गुरुवार को लालकुआं क्षेत्र के पश्चिमी राजीव नगर, बाजपुर चौराहा एवं घोड़ा नाला क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


यह अभियान प्रसिद्ध कॉमेडियन कलाकार जीवन सिंह दानू के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रेम सिंह नेगी, धीरज अधिकारी, भीम सिंह बिष्ट, रवि नेगी, गोविंद सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह राणा, नारायण सिंह बिष्ट, दरबार सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह खत्री, राजू सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ रवि वाल्मीकि, भुवन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी एवं उत्तम सिंह बिष्ट सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि जब तक प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन नहीं हो जाता, तब तक उत्तराखंड क्रांति दल का जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता के अधिकारों, मूलभूत सुविधाओं और उत्तराखंड के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।


Spread the love