

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल की मेन बॉडी में मनीष नार्की को हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती सहित अनेक शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
केंद्रीय नेतृत्व की ओर से काशी सिंह ऐरी, नारायण सिंह जंतवाल, खड़क सिंह बगडवाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष भवन चंद्र जोशी, केंद्रीय मंत्री श्याम सिंह नेगी, नारायण दत्त तिवारी, मदन मेर, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, युवा जिला अध्यक्ष हरीश मेवाड़ी, जिला महामंत्री उत्तम बिष्ट, केंद्रीय महामंत्री अशोक बोरा, केंद्रीय संगठन मंत्री चंदन लोधियाल, एडवोकेट रवि बोरा, पार्षद रवि वाल्मीकि, प्रचार मंत्री मनोज नेगी, जिला महामंत्री प्रमोद सती एवं कोषाध्यक्ष हरीश कौटिल्या सहित अनेक पदाधिकारियों ने मनीष नार्की को शुभकामनाएं दीं।
नेताओं ने विश्वास जताया कि मनीष नार्की के नेतृत्व में हल्द्वानी ब्लॉक में संगठन को नई दिशा मिलेगी और उत्तराखंड क्रांति दल में जोश, ऊर्जा एवं जनआंदोलन की भावना और मजबूत होगी।




