डौलिया-डौलियाखाल में हिमालय क्रांति पार्टी का घर-घर जनसंपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवालडौलिया (नैनीडांडा ब्लॉक), लैंसडाउन

Spread the love

विधानसभा, 16 फरवरी 2026।हिमालय क्रांति पार्टी ने लैंसडाउन विधानसभा के अंतर्गत नैनीडांडा ब्लॉक के डौलियाखाल और डौलिया गाँव में व्यापक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक घर तक पहुँचकर पार्टी का दृष्टिकोण और कैलेंडर वितरित किया तथा ग्रामीणों की समस्याएँ सीधे उनकी जुबानी सुनीं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


अभियान के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली प्रमुख मुद्दा बनकर उभरी। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में एक महिला पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, लेकिन स्थानीय स्तर पर उपचार की समुचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें काशीपुर अस्पताल ले जाना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रश्न उठाया कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी यदि प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं, तो विकास के दावे कितने सार्थक हैं।
जनसंपर्क के दौरान एक भावनात्मक क्षण भी सामने आया। गाँव के अंतिम मकान पर पहुँचने पर कार्यकर्ताओं को ज्ञात हुआ कि वहाँ पहले से ही पार्टी को लेकर चर्चा चल रही थी। मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार वे परिवर्तन के पक्ष में मतदान करेंगी।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और पलायन जैसे मुद्दे आज भी ज्यों के त्यों हैं। उनका दावा है कि अब गाँव-गाँव में बदलाव की चर्चा तेज हो रही है और जनता विकल्प तलाश रही है।
अभियान के अंत में कार्यकर्ताओं ने “जय भारत” और “जय उत्तराखण्ड” के नारों के साथ परिवर्तन का संकल्प दोहराया।


Spread the love