

रुद्रपुर।देवभूमि की सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और सामूहिक उत्सव की भावना को जीवित रखने की मिसाल एक बार फिर वसुंधरा ग्रीन, फुलसूँगी में देखने को मिलेगी। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 27 फरवरी, शुक्रवार को खड़ी होली का आयोजन प्रस्तावित है। यह आयोजन स्थानीय समाजसेवी दंपति जगदीश बिष्ट एवं उनकी अर्धांगिनी गीता बिष्ट के आवास पर आयोजित होगा, जो वर्षों से इस परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
रुद्रपुर में कम आयु में सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त पहचान बनाने वाले दंपति जगदीश बिष्ट और गीता बिष्ट न केवल अपने सामाजिक दायित्वों के लिए चर्चित हैं, बल्कि सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का भी कार्य कर रहे हैं। उनके आवास पर आयोजित खड़ी होली का कार्यक्रम हर वर्ष ऐतिहासिक रूप लेता है, जहाँ पार्वतीय समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पारंपरिक गीतों, ढोल-दमाऊं की थाप और सामूहिक उल्लास के साथ पर्व का आनंद लेते हैं।
इस वर्ष भी दंपति ने सभी पार्वतीय समाज के लोगों से आग्रह किया है कि वे आयोजन में सहभागी बनें और इस सांस्कृतिक पर्व को यादगार बनाएं। यह केवल एक होली समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और सामूहिक सौहार्द का प्रतीक बन चुका है।
ऐसे समय में जब आधुनिकता की दौड़ में पारंपरिक उत्सवों की आत्मा कहीं खोती दिखाई देती है, वसुंधरा ग्रीन की यह खड़ी होली समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त प्रयास है। निश्चित ही यह आयोजन रुद्रपुर की सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ करेगा।
सम्मिलित होने हेतु कृपया पूर्व में फोन द्वारा संपर्क कर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित अवश्य कर लें।




