

आज इन राशियों को घर और बाहर दोनों जगह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके कारण इनके सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे. आज आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है दिन, जानने के लिए पढ़ें 25 फरवरी 2026, बुधवार का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. परिवार और ऑफिस के मैटर्स पर आप सामंजस्य रखेंगे, तो विवाद कम होगा. वाणी पर संयम रखना हितकर होगा, अन्यथा किसी के साथ झगड़ा हो सकता है. कार्यस्थल पर आज आपको केवल अपने विचारों पर ध्यान देना चाहिए. मित्रों से लाभ प्राप्त होगा. मानसिक हताशा और नकारात्मकता की तरफ बढ़ सकते हैं. खर्च बढ़ेगा. खान-पान में विशेष ध्यान रखना पड़ेगा. जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद रह सकता है.
वृषभ (Taurus)

चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. दृढ़ विचारों के कारण अपने काम को अच्छी तरह से पूरा सकेंगे. आपकी कल्पना शक्ति अधिक निखरेगी. आप रचनात्मक कामों में रुचि लेंगे. बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों का कोई अधूरा काम पूरा होने से काफी राहत मिल सकती है. आप नए वस्त्र, अलंकार, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे धन खर्च करेंगे. परिवार में शांति और मेल-जोल बना रहेगा. आपका वैवाहिक जीवन आनंददायक रहेगा. धन लाभ होने की संभावना है.
मिथुन (Gemini)

चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थता के साथ चिंता में भी रहेगा. शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की आशंका रहेगी. इस दौरान आपको संक्रामक रोगों से भी बचने का प्रयास करना होगा. परिजनों और स्नेहियों के साथ किसी दुर्घटना की आशंका रहेगी, इसलिए उनका ध्यान रखें. आज कोई भी काम बिना विचारे नहीं करें. आपकी बातचीत या व्यवहार से किसी को कोई भ्रम न हो, इसका ध्यान रखें. आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा. आध्यात्मिकता से राहत मिलेगी.
कर्क (Cancer)

चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आप का दिन आनंद और उल्लास में गुजरेगा. व्यापार में लाभ होगा. आय के सोर्स में बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरीपेशा लोग पूरी ऊर्जा से अपना काम कर पाने की स्थिति में रहेंगे. मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का अहसास होगा. विवाह योग्य जातकों के विवाह के योग हैं. शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा. किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. पत्नी और पुत्र से सुख शांति मिलेगी. धन का सुयोजित आयोजन कर पाएंगे. परिवार की जरूरत पर धन खर्च होगा.
सिंह (Leo)

चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज का दिन नौकरी और व्यवसाय के लिए लाभदायक है. अपने काम से सभी को प्रभावित करेंगे. दृढ़ता और आत्मविश्वास के कारण सभी काम अच्छी तरह से पूरा कर सकेंगे. अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. पदोन्नति की संभावना भी है. पिता से लाभ हो सकता है. जमीन और वाहन से सम्बंधित काम करने का यह उचित समय है. खेल और कला जगत में अपना टैलेंट बताने के लिए भी समय अच्छा है.
कन्या (virgo)

चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आपका आज का दिन धार्मिक काम में व्यतीत होगा. किसी धार्मिक स्थान पर जा सकेंगे. विदेश जाने का अवसर मिलेगा. दोस्तों से लाभ मिलेगा. कार्यालय में उच्च अधिकारियों से बातचीत में सावधान रहें. हालांकि आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. किसी नए व्यक्ति से आपको आकर्षण हो सकता है. प्रेम जीवन में सकारात्मकता का अहसास होगा.
तुला (Libra)

चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज आप नए काम की शुरुआत ना ही करें. व्यापार में प्रतियोगियों की सफलता से मन में ईर्ष्या का भाव आ सकता है. भाषा और व्यवहार पर संयम रखने से आपको लाभ होगा. गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं. तबियत का ध्यान रखें. ज्योतिष विद्या और धार्मिक काम आपको आकर्षित करेंगे. आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए समय अच्छा है. गहन चिंतन और ध्यान से मन की शांति प्राप्त कर पाएंगे. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा.
वृश्चिक (Scorpio)

चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज आपका दिन कुछ अलग तरीके से गुजरेगा. अपने काम जल्दी खत्म करके खुद के लिए आप समय निकाल सकेंगे. दोस्तों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, पर्यटन तथा भोजन आदि से आप बहुत आनंदित रहेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपकी कोई प्रशंसा कर सकता है. आप किसी बात को लेकर सम्मानित महसूस करेंगे. वाहन सुख प्राप्त होगा. प्रियजन से मुलाकात होगी. मन प्रसन्न रहेगा. वैवाहिक सुख का पूर्ण आनंद प्राप्त होगा.
धनु (Sagittarius)

चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आर्थिक और व्यापारिक आयोजन के लिए आज का दिन शुभ है. कार्य सरलता से पूरे होंगे. परोपकार की भावना रहेगी. आपका दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा. नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा. गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा. जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी. आपके संबंध और प्रगाढ़ होंगे. आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. आय और व्यय में बैलेंस बना रहेगा. इससे मन को संतुष्टि मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है.
मकर (Capricorn)

चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आज के दिन आपमें आलस्य और थकान रहने के कारण शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. मानसिक रूप से भी आपको चिंता होगी. व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा. अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं होंगे. मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी. संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. विद्यार्थियों को सीनियर्स की मदद की आवश्यकता पड़ेगी.
कुंभ (Aquarius)

चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण आज आप मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. सार्वजनिक रूप से मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें. स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेजी कामों में सावधानी रखें. महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी पर धन खर्च कर सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. आज प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है. किसी नए रिश्ते में आगे बढ़ने की जल्दबाजी आपको नुकसान पहुंचा सकती है.

चंद्रमा आज 25 फरवरी, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ है. विचारों में दृढ़ता रहेगी, काम अच्छी तरह से पूरे होंगे. सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी. दोस्तों या परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. भाई-बहनों से लाभ होगा. काम की सफलता आपके मन को आनंदित करेगी. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा. अपने विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. कार्यस्थल पर आपको लाभ प्राप्त होगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट इसकी पुष्टि नहीं करता है.)✨




