अनंत सिंह की बेटी की शादी में सात लाख मेहमानों की चर्चा, भोज में मची भगदड़ जैसी स्थिति, पत्तल और खाने के लिए एक-दूसरे पर चढ़े लोग!
बिहार के चर्चित बाहुबली नेता एवं मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी का भव्य आयोजन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी में लाखों लोगों को आमंत्रित किए जाने की चर्चा के बीच भोजन वितरण के दौरान सामने आए वीडियो ने पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भोजन पाने के लिए लोगों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की दिखाई दे रही है। लोग एक-दूसरे की पत्तल छीनते और पत्तल हासिल करने के लिए एक-दूसरे के ऊपर चढ़ते नजर आ रहे हैं।
अवतार सिंह बिष्ट हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तर प्रदेश, संपूर्ण भारत, देश-विदेश, खेल, आध्यात्मिक, राजनीतिक और जनसरोकारों की खबरों पर नजर।
बताया जा रहा है कि शादी में करीब चार लाख लोगों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, इस संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जिस आयोजन की चर्चा भव्य मेहमाननवाजी और विशाल भोज को लेकर हो रही थी, वहां भोजन के समय हालात ऐसे दिखाई दिए कि लोगों को खाने के लिए पत्तल तक उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। कुछ लोग गत्ते के कार्टन में पूड़ी-सब्जी लेकर भोजन करते दिखाई दिए तो कुछ गिलास में खाना डालकर अपनी भूख मिटाने की कोशिश करते नजर आए।
शादी में मेहमानों को भोजन कराना भारतीय परंपरा में सम्मान और आतिथ्य का प्रतीक माना जाता है, लेकिन जब लोग एक प्लेट भोजन और पत्तल के लिए आपस में धक्का-मुक्की करते दिखाई दें तो भव्य आयोजन की चमक के बीच व्यवस्थाओं की हकीकत पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स का सवाल है कि क्या किसी आयोजन की भव्यता मेहमानों की संख्या और खर्च से तय होती है या फिर इस बात से कि वहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और सुविधा के साथ भोजन मिल सके? सात लाख मेहमानों को बुलाने की चर्चा के बीच वायरल वीडियो ने मेहमाननवाजी और व्यवस्था दोनों पर बहस छेड़ दी है।

