स्वर्णिका ज्वैलर्स MD के शोरूम का जीएम 90 लाख के हीरे-जवाहरात लेकर फरार

Spread the love


रुद्रपुर,हल्द्वानी में 90 लाख के हीरे-जवाहरात लेकर शोरूम का जीएम फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,हल्द्वानी में एक ज्वैलरी शोरूम के जीएम द्वारा करीब 90 लाख रुपये के हीरे-जवाहरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। कंपनी द्वारा कराए गए स्टॉक ऑडिट में भारी गड़बड़ी सामने आने के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी नागेंद्र चंद्र भट्ट, जो स्वर्णिका ज्वैलर्स के एमडी हैं, ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी अक्यूफॉक्स एंटरप्राइजेज हल्द्वानी में ज्वैलरी शोरूम संचालित करती है। शोरूम में हल्द्वानी निवासी तरुण जैन जीएम के पद पर कार्यरत था और उसे गोल्ड व डायमंड ज्वैलरी के लेन-देन और स्टॉक की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


कंपनी द्वारा 24 फरवरी से 28 फरवरी के बीच कराए गए स्टॉक ऑडिट में करीब 90 लाख रुपये की गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी कम पाई गई। इस गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद कंपनी ने मामले की जांच शुरू की।
इसी बीच 5 मार्च को तरुण जैन किसी ग्राहक से मिलने की बात कहकर शोरूम से बाहर गया, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। तभी से वह फरार है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पास मौजूद दोनों मोबाइल नंबर फिलहाल स्विच ऑफ हैं। पुलिस सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


Spread the love