राष्ट्रीय मंच पर चमके दून विश्वविद्यालय के छात्र, यूथ फेस्टिवल में जीते कई सम्मान

Spread the love

देहरादून।दून विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यूथ फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज, नई दिल्ली के तत्वावधान में सत्यबामा विश्वविद्यालय, चेन्नई द्वारा आयोजित 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल 2025–26 का आयोजन 10 से 14 मार्च तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पांच दिवसीय महोत्सव में देशभर के 125 से अधिक विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देना रहा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में दून विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक शोभायात्रा में द्वितीय स्थान तथा स्किट/थिएटर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में मनस्वी, राजदीप राणा, अंजेश कुमार, कोमल, शौर्य, अनन्या, लोहित्य सिंह, आशुतोष बिष्ट, आदित्य चौहान, सिबान, शाश्वत और साक्षी सहित कई प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, प्रो. एच.सी. पुरोहित, प्रो. हर्ष डोभाल, प्रो. चेतन पोखरियाल, डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. कैलाश कंडवाल सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि इस सांस्कृतिक दल का नेतृत्व डॉ. अजीत पंवार ने किया, जिनके मार्गदर्शन में टीम ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल


Spread the love