मुंबई: धुरंधर 2 में मुस्तफा अहमद का किरदार,रणवीर सिंह की हालिया हिट फिल्म धुरंधर 2 में कई पात्रों की चर्चा हो रही है, लेकिन एक नाम विशेष रूप से उभरकर सामने आया है। यह नाम है रिजवान, जिसे मुस्तफा अहमद ने निभाया है।

Spread the love

फिल्म में रिजवान एक इंटेलिजेंस एजेंट की भूमिका में हैं, जो हमजा अली मजारी, यानी रणवीर सिंह के मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

यह ध्यान देने योग्य है कि मुस्तफा अहमद पारंपरिक अभिनेता नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पर्दे के पीछे एक स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच के रूप में की थी। कई प्रमुख बॉलीवुड सितारे उनकी ट्रेनिंग से गुजर चुके हैं, जिससे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है।

रणवीर सिंह के लिए फिटनेस कोच

मुस्तफा ने रणवीर सिंह के साथ लंबे समय तक काम किया है। उन्होंने रणवीर को कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के लिए शारीरिक रूप से तैयार किया है। फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी के प्रभावशाली लुक के पीछे भी मुस्तफा की मेहनत शामिल है। उनकी क्लाइंट लिस्ट में Vicky Kaushal जैसे सितारे भी शामिल हैं, जिन्हें उन्होंने फिल्म Sardar Udham के लिए ट्रेन किया। इसके अलावा, Yami Gautam को भी उन्होंने फिल्म Article 370 के लिए तैयार किया था।
https://www.instagram.com/p/C3aZFTBy2P-/embed/captioned/?cr=1&v=14&wp=978&rd=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in&rp=%2F#%7B%22ci%22%3A0%2C%22os%22%3A759%7D

ऋतिक रोशन के साथ अनुभव

मुस्तफा ने ऋतिक रोशन के साथ भी काम किया है, विशेष रूप से चोट के दौरान उनकी रिकवरी और फिजियोथेरेपी में मदद की। इससे उनकी विशेषज्ञता का पता चलता है। मुस्तफा की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री उनके कनेक्शनों के माध्यम से हुई। उन्होंने Dhoom Dhaam से एक्टिंग की शुरुआत की थी और धुरंधर के पहले भाग में भी नजर आए, लेकिन असली पहचान उन्हें इसके सीक्वल से मिली। धुरंधर 2 में उनके किरदार को अधिक स्क्रीन टाइम और महत्व दिया गया है। उन्होंने अपने अभिनय से साबित कर दिया है कि वह केवल एक फिटनेस कोच नहीं, बल्कि एक प्रतिभाशाली अभिनेता भी हैं।

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने केवल तीन दिनों में भारत में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। यह फिल्म आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।

पहले पार्ट की बात करें, तो ये दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था, कहानी से लेकर कास्ट तक सभी को लोगों ने खूब पसंद किया था. लंबे वक्त से लोग फिल्म के सीक्वल क इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब से फिल्म ने दस्तक दी है, तभी से लोगों ने इसकी तारीफों के पुल बांधे हुए हैं. पर अब फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी चर्चा हो रही है, आइए जाने क्या है सच्चाई.

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज के बाद से जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है, वहीं अब फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन ने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है. सोशल मीडिया पर फिल्म के कई सीन नए-नए एंगल के साथ वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक तीसरे पार्ट की भी चर्चा है. सोशल मीडिया पर तेजी से एक दावा वायरल हो रहा है कि 14 जून को ‘धुरंधर 3’ रिलीज होने वाली है. जिसके बाद से लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ने लगी है.

पोस्ट-क्रेडिट सीन वायरल

फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों के बीच इसके पोस्ट-क्रेडिट सीन को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई. दरअसल, ‘धुरंधर 2’ में एक नहीं बल्कि दो पोस्ट-क्रेडिट सीन हैं, जो आगे की कहानी की ओर इशारा करते हैं. यही वजह है कि फैंस अब तीसरे पार्ट को लेकर अलग-अलग थ्योरी बनाने लगे हैं. कई लोग इसे सच मान बैठे, जबकि कुछ इसे सिर्फ एक अफवाह बता रहे हैं. डायरेक्टर आदित्य धर ने भी फैंस से पोस्ट-क्रेडिट सीन देखने की अपील की थी, जिसके बाद से ही अटकलों का सिलसिला तेज हो गया. यही वजह है कि हर छोटी चीज को लेकर लोग बड़े-बड़े कयास लगा रहे हैं.

क्या है पोस्ट की सच्चाई

अब बात करते हैं असली सच्चाई की, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वायरल पोस्ट में किए गए दावे की कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है. यानी मेकर्स की तरफ से अब तक ‘धुरंधर 3’ की रिलीज डेट को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. हालांकि, यह जरूर सच है कि फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में कहानी को आगे बढ़ाने के संकेत दिए गए हैं. इससे साफ होता है कि मेकर्स ने फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने का रास्ता खुला रखा है. लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि रिलीज डेट पहले से तय हो चुकी है.


Spread the love