

यही कारण है कि कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर भी धुरंधर 2 का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
रिलीज के चौथे दिन धुरंधर द रिवेंज ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करके हर किसी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि संडे को रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर मूवी ने कितना बिजनेस किया है।
धुरंधर द रिवेंज ने संडे को किया कमाल
निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज को लेकर ये कयास पहले ही लगाए चुके थे कि ये मूवी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिखती हुई नजर आएगी। फिलहाल धुरंधर 2 उसी राह पर चलती हुई नजर आ रही है। रिलीज के चौथे दिन इस मूवी के कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है, जिसकी जानकारी सैकनिल्क की रिपोर्ट में दी गई है।

दरअसल संडे को धुरंधर द रिवेंज ने खबर लिखे जाने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 103 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जोकि पिछले चार दिनों में सबसे ज्यादा कमाई का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही अब धुरंधर 2 का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 450 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

इसके साथ ही ओपनिंग वीकेंड में इस मूवी ने कमाई के मामले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखा दिया है। बता दें कि रविवार को धुरंधर 2 के शोज की संख्या 20 हजार 100 रही है।
धुरंधर 2 कलेक्शन ग्राफ
- पेड प्रीव्यू- 43 करोड़
- पहला दिन- 102.55 करोड़
- दूसरा दिन- 80.72 करोड़
- तीसरा दिन- 113 करोड़
- चौथा दिन- 103.45 करोड़
- टोटल कलेक्शन- 442.72 करोड़
धुरंधर द रिवेंज ने रचा इतिहास
मालूम हो कि ओपनिंग वीकेंड में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर धुरंधर द रिवेंज ने नया कीर्तिमान रच दिया है। इससे पहले कोई भी हिंदी फिल्म ओपनिंग वीकेंड इतनी अधिक कमाई नहीं कर सकी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कलेक्शन के मामले में धुरंधर 2 और भी कई इतिहास रचती दिखेगी।




