ईरान की मिसाइलों के जखीरे ने पूरा मिडिल ईस्ट हिला दिया है. आयरन डोम फाड़कर निकलने से लेकर अमेरिका के लड़ाकू विमान हवा में अटैक करने तक ईरान की कई स्वदेशी मिसाइलों की ताकत दुनिया ने देखी लेकिन हाल ही में शिया देश के एक स्वदेशी ब्रह्मास्त्र ने अमेरिका के समुद्री राक्षस USS अब्राहम लिंकन को भी हिला दिया.

Spread the love

इस मिसाइल से जान बचाने के लिए अमेरिका के इस पावरफुल युद्धपोत को अपनी जगह से भागना पड़ा. ये मिसाइल ईरान की ‘अदृश्य’ शिकारी कही जाती है क्योंकि इसकी सबसे घातक पावर ये है कि इसे अमेरिका जैसे देशों के रडार भी नहीं पकड़ पाते हैं.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

कितनी दूर तक मार करती है ईरान की कादिर क्रूज मिसाइल

ईरान की ‘कादिर’ मिसाइल कोई साधारण हथियार नहीं है. ये ईरान के ‘नूर’ (Noor) मिसाइल फैमिली का सबसे आधुनिक और घातक वर्जन है. 2011 में पहली बार दुनिया के सामने आई ये मिसाइल एंटी-शिप क्रूज मिसाइल (ASCM) की सीरीज में आती है. इसकी मारक क्षमता लगभग 300 किलोमीटर तक है, जो इसे तट से दूर खड़े किसी भी बड़े युद्धपोत को तबाह करने के लिए काफी बनाती है.

लो-अल्टिट्यूड फ्लाइंग : कादिर मिसाइल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह पानी की सतह से बेहद करीब महज कुछ मीटर ऊपर उड़ती है. इसकी वजह से दुश्मन के रडार इसे पकड़ नहीं पाते. जब तक रडार को इसके आने का पता चलता है, तब तक ये जहाज के परखच्चे उड़ाने के लिए तैयार होती है.

हाई-एक्सप्लोसिव वारहेड: ये मिसाइल लगभग 200KG का पावरफुल विस्फोटक ले जाने में सक्षम है. ये वारहेड किसी भी बड़े युद्धपोत के कवच को चीरकर उसके इंजन रूम या गोला-बारूद के भंडार को तबाह कर सकता है.

एंटी-जैमिंग: इसमें एडवांस रडार सिस्टम लगा है जो ‘इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर’ का मुकाबला कर सकता है. यानी अगर दुश्मन इसे रडार से जाम करने की कोशिश करे, तो भी यह अपना रास्ता नहीं भटकती.

लो रडार क्रॉस सेक्शन: इसकी बनावट ऐसी है कि यह रडार की किरणों को रिफ्लेक्ट नहीं करती, जिससे यह काफी हद तक रडार-इवेडिंग या ‘छिपकर हमला करने वाली’ मिसाइल बन जाती है.

कादिर मिसाइल की लॉन्चिंग और स्पीड

कहीं से भी हमला: कादिर मिसाइल की खासियत इसकी वर्सेटिलिटी है. इसे जमीन (कोस्टल बैटरी), समुद्र (युद्धपोत) और हवा (हेलीकॉप्टर या लड़ाकू विमान) तीनों जगहों से लॉन्च किया जा सकता है.

इंजन: इसमें टर्बोजेट इंजन का इस्तेमाल होता है, जो इसे सबसोनिक स्पीड देता है, लेकिन इसकी लो-एल्टीट्यूड उड़ान इसे किसी भी सुपरसोनिक मिसाइल जितना ही खतरनाक बना देती है.

USS अब्राहम लिंकन पर हमला

USS अब्राहम लिंकन केवल एक जहाज नहीं, बल्कि अमेरिका की सैन्य ताकत का सिंबल है. ये एक ‘निमित्ज़ क्लास’ का न्यूक्लियर पावर्ड कैरियर है, जिस पर 5,000 से ज्यादा सैनिक और दर्जनों F-18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान तैनात रहते हैं. इस पर हुए हमले ने पूरी दुनिया को सदमे में डाल दिया है. ईरान का दावा है कि ‘कादिर’ मिसाइल ने इस पोत के सुरक्षा घेरे को भेदते हुए इसे ‘हिट’ किया है. ईरान ने इस मिसाइल को खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य और फारस की खाड़ी की सुरक्षा के लिए तैनात किया है.


Spread the love