ध्वजारोहण के साथ धूमधाम से मनाया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

Spread the love


रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया तथा कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरण कर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जनसंघ से लेकर वर्तमान तक पार्टी के गौरवशाली सफर और अंत्योदय की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम प्रकाश गुप्ता, उत्तम दत्ता, डॉ. रामवीर सिंह, संजीव खन्ना एवं शैली फुतेला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और आत्ममंथन का दिन है। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन केवल संख्या के आधार पर नहीं, बल्कि अपने सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के त्याग के बल पर बनी है। उन्होंने “राष्ट्र प्रथम” के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह विचारधारा धरातल पर साकार हो रही है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का आह्वान किया।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक मिशन है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को स्मरण करते हुए कहा कि सरकारें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में देश और रुद्रपुर निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है तथा कार्यकर्ता गर्व से कह सकते हैं कि वे उस संगठन का हिस्सा हैं जिसने राम मंदिर निर्माण और धारा 370 जैसे ऐतिहासिक निर्णयों को साकार किया है।
भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने अपने संबोधन में कहा कि दो सीटों से शुरू हुआ पार्टी का सफर आज देशव्यापी जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने और आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
विचार गोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नेतृपाल मौर्य, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेंद्र मिश्रा, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, परवेज खान, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया संयोजक विजय पाल सिंह तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गेहलोत, रामप्रकाश गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौहान, राकेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उपेंद्र चौधरी, राजेश तिवारी, डी.एन. यादव, अजय तिवारी, ओबीसी मोर्चा योगेश वर्मा, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजेश बजाज, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हारून मलिक, राजेश कोहली, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, राजेश गोल्डी, मयंक तिवारी, रोहित भट्ट, आदेश भारद्वाज, अभिषेक तिवारी, महिला मोर्चा स्वाति शर्मा, प्रीति धीर, पिंकी चतुर्वेदी, साधना शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love