खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियां तेज, सीएम धामी करेंगे सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण

Spread the love


खटीमा। सूबे के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami 09 अप्रैल को खटीमा में आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे और नव निर्मित सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सैनिक कल्याण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


मंगलवार को सैनिक कल्याण मंत्री Ganesh Joshi ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। यह समारोह सूबेदार स्व. शेर सिंह धामी की 6वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां और आमजन शामिल होंगे, इसलिए बैठने, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यक्रम को गरिमामय ढंग से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया।
वहीं, इससे पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर टेंट, स्टेज, बैरिकेटिंग, मोबाइल शौचालय और पार्किंग व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि खटीमा में बनने वाली सीएसडी कैंटीन से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सीधा लाभ मिलेगा और आवश्यक वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि सैनिक सम्मान समारोह शहीदों और पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का महत्वपूर्ण अवसर है और सरकार उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love