HKP का क्षेत्र भ्रमण तेज, “राजनीतिक अतिक्रमण खत्म करने” का दावा

Spread the love


पौड़ी गढ़वाल। हिमालय क्रांति पार्टी (HKP) ने अब जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए क्षेत्रीय जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में क्रांतिवीरों की टीम ने विकासखंड पौड़ी के ग्राम डोभा, जुकंडी, केसुंदर और सत्याखाल सहित कई क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण किया।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामीणों को HKP का दृष्टिपत्र वितरित किया और संगठन की नीतियों से अवगत कराया। जनसभाओं को संबोधित करते हुए डॉ. बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में वर्षों से “राजनीतिक अतिक्रमण” हावी रहा है, लेकिन HKP एक सशक्त विकल्प बनकर उभर रही है जो इस व्यवस्था को समाप्त करने का संकल्प रखती है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का दृष्टिपत्र ही उसका चुनावी घोषणा पत्र होगा। इसमें “एक परिवार-एक रोजगार”, सशक्त भू-कानून, “मूल निवास 1950”, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, राज्य को पांचवीं अनुसूची में शामिल करने तथा अविवाहित युवाओं को रोजगार से जोड़ने जैसी प्रमुख नीतियां शामिल हैं।
डॉ. बिष्ट ने कहा कि HKP की सभी योजनाएं “रिवर्स पलायन” को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं, ताकि पहाड़ों से हो रहे लगातार पलायन को रोका जा सके और स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल सके।
वहीं, ग्रामीणों ने पार्टी की नीतियों को विकासोन्मुख बताते हुए समर्थन जताया और कहा कि ऐसी सोच को सत्ता में अवसर मिलना चाहिए।
इस दौरान जिला महासचिव पपेंद्र सिंह रावत, नगर महासचिव विपिन कुकरेती, नगर कार्यालय प्रभारी कुलदीप सिंह तथा क्रांतिवीर देवेंद्र सिंह गुसाईं सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
✍️ रिपोर्ट: विशेष संवाददाता


Spread the love