

इन अधिकारियों को अलग-अलग डिपो से भेजा जाएगा, जो धामों में निगम बसों के संचालन, यात्रियों की सुविधा, टिकट व्यवस्था और शिकायत निस्तारण पर सीधी नजर रखेंगे।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड) रही थी।
मंडल प्रबंधक (संचालन) देहरादून सुरेश चौहान की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक चरण में दो-दो अधिकारियों को केदारनाथ (सोनप्रयाग) और बदरीनाथ में तैनात किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों को बसों की उपलब्धता, समय, चालक-परिचालक और टिकट संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए।
साथ ही प्रतिदिन यात्रियों की संख्या, बस संचालन और चेकिंग का पूरा ब्यौरा दर्ज किया जाए। चारधाम यात्रा के दौरान निगम बसों की वापसी पर टिकट जांच भी अनिवार्य रहेगी।
यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वापसी में आने वाले यात्रियों के टिकट नियमानुसार जांचे जाएं और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तत्काल कार्रवाई हो। आदेश में कहा गया है कि ड्यूटी अवधि के दौरान कोई भी अधिकारी बिना कार्यभार हस्तांतरण के तैनाती स्थल नहीं छोड़ेगा।
ऋषिकेश डिपो करेगा पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग
पूरे प्रवर्तन अभियान की निगरानी ऋषिकेश डिपो के यातायात अधीक्षक के जिम्मे रहेगी। उन्हें नोडल प्रभारी बनाया गया है, जो सभी तैनात कर्मियों से लगातार संपर्क में रहेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी शिकायत, अव्यवस्था या संचालन संबंधी बाधा की सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
इसके अलावा निगम ने यह भी तय किया है कि यात्रा अवधि में संबंधित अधिकारी यात्रियों को निगम बसों से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या और बस संख्या का समुचित रिकॉर्ड बनाएंगे, ताकि यात्रा के दौरान अतिरिक्त बसों की आवश्यकता होने पर तत्काल निर्णय लिया जा सके।
इन अधिकारियों को दी गई तैनाती
20 अप्रैल से 05 मई
भरत सिंह असवाल (पर्वतीय डिपो): केदारनाथ, सोनप्रयाग
सोराज सिंह (हरिद्वार डिपो): बदरीनाथ
06 मई से 20 मई
सुभाष कुमार (ऋषिकेश डिपो): केदारनाथ, सोनप्रयाग
अनूप बडोनी (ग्रामीण डिपो): बदरीनाथ
21 मई से 05 जून
उमेश कुमार (हरिद्वार डिपो): केदारनाथ, सोनप्रयाग
आशु कुकरेती (मंडल प्रबंधक कार्यालय देहरादून): बदरीनाथ
06 जून से 20 जून
सुनील कुमार (पर्वतीय डिपो): केदारनाथ, सोनप्रयाग
विजय सिंह (रुड़की डिपो): बदरीनाथ




