रुद्रपुर। सितारगंज में गिरफ्तार असलहा तस्करों का अल बदर आतंकी संगठन के ओवर ग्राउंड वर्कर रेहान मीर से मिले कनेक्शन के बाद दिल्ली स्पेशल सेल और आईबी की पूछताछ के बाद अब में एनआईए (राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी) भी जांच करेगी।

Spread the love

इसके लिए एक-दो दिन में एनआईए ऊधम सिंह नगर पहुंचकर पुलिस से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटा सकती है। जिसके बाद जरूरत पड़ने पर वह बी-वारंट में जेल में बंद दोनों तस्करों से भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस अधिकारियाें के अनुसार एनआईए की जांच में हर संभव मदद की जाएगी।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड) रही थी।

नौ अप्रैल को सितारगंज से चोरगलिया नैनीताल के जंगल में भारी मात्रा और असलहे और कारतूस छिपाने ले जा रहे सितारगंज निवासी हरेंद्र सिंह उर्फ हनी और निखिल वर्मा उर्फ रानू को पुलिस और एसओजी ने पांच असलहे और 300 से अधिक कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

सामने आया अल बदर आतंकी संगठन का नाम

पूछताछ में गिरफ्तार हरेंद्र उर्फ हनी का कनेक्शन अल बदर आतंकी संगठन के ओवर ग्राउंड वर्कर रेहान मीर से मिला। पूछताछ में हरेंद्र ने रेहान मीर को सात पिस्टल उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की थी। इसके लिए रेहान मीर ने उसके खाते में जम्मू कश्मीर के अलग अलग बैंक खातों से चार से पांच लाख रुपये भी ट्रांसफर किए थे।

यही नहीं वर्ष, 2021 में रेहान मीर को दिल्ली स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया था, जिसमें हरेंद्र उर्फ हनी वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली स्पेशल सेल के साथ ही आईबी ने गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई थी।

इधर, सितारगंज में पकड़े गए अंतरराज्यी असलहा तस्करों का कनेक्शन आतंकी रेहान मीर से होने की इनपुट मिलने के बाद अब मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने भी एंट्री कर ली है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन के भीतर एनआईए ऊधम सिंह नगर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटा सकती है। साथ ही जेल में बंद तस्करों से भी पूछताछ कर सकती है।

असलहा तस्करों के आतंकी रेहान मीर से मिले कनेक्शन के बाद दिल्ली स्पेशल सेल और एजेंसियों ने पूछताछ की है। एक-दो दिन में जांच के लिए (राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी) एनआईए भी जिले में पहुंच सकती है। जरूरत पड़ने पर वह जेल में बंद तस्करों से भी पूछताछ कर सकती है। जांच में हर संभव सहायता की जाएगी। – अजय गणपति, एसएसपी, ऊधम सिंह नगर


Spread the love