

हल्द्वानी। मोटाहल्दू स्थित मदरसन फैक्ट्री में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे श्रमिकों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें काठगोदाम थाने में पूरे दिन बैठाए रखा गया, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड) रही थी।
हरीश पनेरू ने आरोप लगाया कि उनका उद्देश्य केवल श्रमिकों की जायज मांगों—सम्मानजनक वेतन, निर्धारित कार्य समय और बेहतर कार्य परिस्थितियों—को प्रशासन और प्रबंधन तक पहुंचाना था, लेकिन पुलिस ने इसे दबाने का प्रयास किया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि अब श्रमिकों की आवाज उठाना भी अपराध की तरह देखा जा रहा है।
उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि श्रमिकों की आवाज को सुनने के बजाय उसे दबाया जा रहा है। पनेरू ने स्पष्ट किया कि वे श्रमिकों की इस लड़ाई में पीछे हटने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ने पर बार-बार हिरासत या गिरफ्तारी का सामना करने को तैयार हैं।
इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है और मामले को लेकर आगे विरोध-प्रदर्शन की संभावना जताई जा रही है।




