IRS officer daughter murder-rape case: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी के मर्डर का मुख्य आरोपी राहुल मीणा (घर का नौकर) गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने रेप और हत्या की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद राहुल दिल्ली के द्वारका स्थित होटल में जाकर छिप गया था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया है। पूछताछ में सामने आया है राहुल ने अलवर में भी एक महिला का रेप किया है, जिसका केस दर्ज किया गया है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

40 मिनट में रेप करके गला घोंटा

ज्वाइंट कमिश्नर विजय कुमार के मुताबिक, IRS अफसर की बेटी की हत्या का शक शुरूआत से ही घर के नौकर पर ही था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसे घर के अंदर आते-जाते देखा गया। आरोपी नौकर 6.24 बजे कॉलोनी में आता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद 6.39 पर घर में घुसा और फिर 7.20 पर बाहर निकल गया। इसका मतलब उसने इन्हीं 40 मिनट के अंदर रेप और हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

ओयो होटल से दबोचा गया

इन सबूतों के आधार पर जांच तेज की गई और पुलिस की 15 टीमों को काम पर लगा दिया गया। कुछ टीमों को राजस्थान, तो कुछ को दिल्ली में रवाना किया गया। इस मामले में पुलिस को जल्द ही एक अमह जानकारी मिली- आरोपी ओयो होटल में छिपा हुआ था। पुलिस ने तुरंत दबोच लिया। आरोपी राहुल से पूछताछ हुई, तो उसने एक-एक कर राज उगलना शुरू कर दिए।

रेप करके चार्जर के तार से घोंटा गला

अब तक हुई पूछताछ में पता चला- आरोपी घर के अंदर घुसा और सीधे ऊपरी मंजिल पर गया, जहां उसने पहले लड़की का रेप करने की कोशिश की। जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो राहुल ने हमला किया और फिर रेप किया। इसके बाद मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी।

कीमती सामान लेकर घर से हुआ था फरार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहुल ने घटना को अंजाम देने के बाद घर से कीमती सामान बैग में भर लिया था। घर से निकलने से पहले उसने अपने पहने हुए कपड़े भी बदले, ताकि किसी को शक न हो और वह पुलिस द्वारा पकड़ा न जा सके।

अलवर में भी रेप केस दर्ज

जांच में यह भी पता चला कि अलवर में भी इसने कल एक वारदात की थी। आरोपी के खिलाफ वहां भी रेप का केस दर्ज किया गया है। इसमें भी रेप, मर्डर, और रॉबरी की धारा लगाई गई है। जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी पहले राजस्थान के अलवर में एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में भी शामिल रहा है, जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति की ओर इशारा करता है।

डेढ महीने पहले ही काम से निकाला था

राहुल के रवैये और चालचन की बात की जाए, तो IRS अफसर ने ऑफिस के एक कलिग के रेफरेंस पर करीब एक साल पहले इसे काम पर रखा था। लेकिन, वह ठीक से काम नहीं करता था। अक्सर गेम खेलता रहता था। पैसे उधार लेता था, तो वापस नहीं करता था। इन्हीं सब बातों के कारण करीब डेढ़ महीने पहले उसी जूनियर कलिग से नौकर को हटाने की बात कही और उसे हटा दिया था। लेकिन अब उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है, इसके पीछे की वजह तलाशी जा रही है।