रूद्रपुर उत्तराखंड की अपडेट खबर जीवनसाथी की दीर्घायु के लिए सुहागिनें सोलह श्रृंगार के साथ आज करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। पति के लिए आज पत्नियां सोलह श्रृंगार करके चांद के सामने पूजा कर रही थी।

Spread the love

मान्यता है कि करवा चौथ का पूरे विधि-विधान से व्रत रखने पर अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता 
इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। शाम में 16 श्रृंगार कर विधि विधान पूजा करती है और फिर रात में चांद की पूजा के बाद व्रत खोलती हैं। लेकिन रात की पूजा में पति का अहम रोल होता है। दरअसल करवा चौथ के चांद की पूजा पत्नी अपने पति के साथ करती है

रात 8:30 बजे चांद के दर्शन किए। पूजा-अर्चना का मुहूर्त शाम 5:44 से 7:02 तक रहेगा। आज के इस खास मौके के लिए कई दिनों से सुहागिनों ने तैयारी शुरू कर दी थी। रुद्रपुर के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड में
मंगलवार को पर्व की पूर्व संध्या पर शृंगार, मेहंदी, पूजा व व्रत से जुड़ी सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार गुलजार रहे। देर रात तक रुद्रपुर आवास विकास मार्केट में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। ज्यादा भीड़ के कारण देर शाम रुद्रपुर बाजार में पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी हुई। लाइन में लगकर महिलाओं को खरीदारी व मेहंदी लगवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदार खासा उत्साहित दिखे।
क्यों मनाया जाता है करवा चौथ
पति-पत्नी के स्नेह व समर्पण के भाव को दर्शाता करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य व सुखी दांपत्य जीवन की प्राप्ति के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। रात में चांद को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथ से पहला निवाला लेकर व्रत खोलती हैं।
देशभर में आज मनाया जाएगा ‘करवा चौथ’ का त्योहार,
महिलाओं ने खरीदा पूजा का सामान
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने करवा, कैलेंडर, शृंगार का सामान, सजावटी छलनी, थाली, सीक, साड़ियां आदि सजने-संवरने का सामान खरीदा। इसके अलावा मिष्ठान, फल, ड्राइफ्रूट आदि दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ रही।
सुबह से शाम तक बढ़ते गए मेहंदी के दाम
रुद्रपुर में जैसे-जैसे दिन निकलता गया मेहंदी लगवाने के लिए दाम भी बढ़ते गए। शाम को सबसे ज्यादा दामों में महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। सुबह छापे वाली मेहंदी के दाम 50 रुपये, हाथ के लिए 200, जबकि कोहनी तक मेहंदी लगाने के 400 रुपये लिए जा रहे थे, जिनके दाम शाम तक क्रमश: 80, 300 व 600 रुपये तक पहुंच गए। ओमेक्स निवासी श्वेता, अंजलि ने मेहंदी लगाने के लिए₹800 प्रति महिला के दिए। मेहंदी लगाने वालों की चांदी कट रही थी।
आज रात नौ बजकर 20 मिनट तक रहेगी चतुर्थी
उत्तराखंड ज्योतिषाचार्यो के अनुसार करवा चौथ का मुहूर्त मंगलवार रात 9:30 बजे से बुधवार रात 9:20 बजे तक रहेगा। चंद्रोदय रात 8:26 बजे तक हो जाएगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार मां पार्वती ने प्रथम बार भगवान शिव के लिए निर्जला व्रत रखा था। इसके अलावा मां सीता व मां द्रोपदी ने भी यह व्रत किया था। उन्होंने ही करवा का उपयोग किया, तब से यह परंपरा शुरू हुई।
रुद्रपुर मेट्रोपोलिस सिटी ओमेक्स कॉलोनी आवास विकास उधम सिंह नगर उत्तराखंड की महिलाओं में करवा चौथ को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा अपने तय समय 8:30 पर चांद के दर्शन हुए सभी सुहागन स्त्रियों के द्वारा अपने देव तुल्य भगवान विष्णु के स्वरूप के रूप में अपने-अपने पतियों की पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना की, ज्यादातर महिलाएं निर्जला व्रत रखी हुई थी, नई नई दुल्हनों में करवा चौथ को लेकर भारी उत्साह रहा। दूसरी और उम्रदराज महिलाएं भी सज धज कर अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए चांद के दर्शन के उपरांत पतिदेव की पूजा के उपरांत भोजन ग्रहण किया। रूद्रपुर आवास विकास क्षेत्र में करवा चौथ के दिन महिलाओं ने करीब करीब 2 करोड़ से ऊपर की खरीदारी की, सभी दुकानदारों के चेहरे खिले हुए थे, आवास विकास शिव शक्ति मंदिर अटरिया रोड स्थित माही कलेक्शन पर फैशनेबल साड़ियां एवं सूट लेने वालों की कतारे लगी रही।


Spread the love