भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के अपने तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे।

Spread the love

उनका यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासकीय आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष की भेंट हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूरी के वसंत विहार स्थित आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे और शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

इसके बाद देहरादून के राजपुर रोड स्थित वेलकम होटल में सांसदों और विधायकों के साथ बैठक आयोजित होगी। दोपहर में प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, सह-प्रभारियों और जिलाध्यक्षों के साथ अलग-अलग सत्रों में संगठनात्मक चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही मेयर, नगर निकाय प्रतिनिधियों, जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुख के साथ भी संवाद कार्यक्रम तय किया गया है।

शाम 4:50 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया से बातचीत करेंगे। इसके बाद वे ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में मां गंगा आरती में शामिल होंगे और संत समाज के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि में प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

भाजपा नेतृत्व इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से अहम मान रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ प्रबंधन, हारे हुए बूथों पर विशेष फोकस और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर मार्गदर्शन दे रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला विस्तृत उत्तराखंड दौरा है, जिसमें संगठन समीक्षा सहित कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसदों, विधायकों, जिला अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वे सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

एयरपोर्ट से लेकर भाजपा मुख्यालय तक जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारियां की गई थीं और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया.

देहरादून पहुंचते ही नितिन नबीन सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय गए, जहां प्रदेश कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई. बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी रणनीति, सरकार और संगठन के बीच समन्वय पर गहन मंथन होने की संभावना है. कोर कमेटी के बाद भाजपा अध्यक्ष की उत्तराखंड के मंत्रियों के साथ भी अलग से बैठक होगी.

दिवंगत भुवन चंद्र खंडूड़ी को देंगे श्रद्धांजलि

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कल शुक्रवार (29 मई, 2026) को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीसी खंडूड़ी के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद राजपुर रोड स्थित होटल में दिनभर बैठकों का दौर चलेगा. सांसदों और विधायकों के साथ बैठक के बाद प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ भी विस्तृत चर्चा होगी. माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने और अगले चुनावों की रणनीति पर अहम निर्णय लिए जा सकते हैं.

https://youtube.com/watch?v=MRFJEVpoRlw%3F1%3D0%26playsinline%3D1%26modestbranding%3D1%26autoplay%3D1%26loop%3D1%26enablejsapi%3D1%26origin%3Dhttps%253A%252F%252Fm.test.in%26widgetid%3D1%26forigin%3Dhttps%253A%252F%252Fm.test.in%252F%26aoriginsup%3D1%26vf%3D6

इसके बाद शाम को नितिन नबीन ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे, जहां गंगा आरती में भाग लेने के साथ-साथ वे संतों के साथ संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. भाजपा इस दौरे को संगठनात्मक और सांस्कृतिक दोनों नजरियों से बेहद अहम मान रही है.

शनिवार को बूथ स्तर तक पहुंचेगा संगठन का संदेश

उत्तराखंड दौरे के तीसरे और अंतिम दिन शनिवार (30 मई, 2026) को भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद एक बूथ अध्यक्ष के घर जाकर जलपान करेंगे और बूथ समिति की बैठक में शामिल होंगे. यह कदम पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश का हिस्सा माना जा रहा है. इसके बाद नितिन नबीन शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एक कॉन्क्लेव और मुख्य सेवक सदन में युवा संवाद कार्यक्रम करने के बाद शाम को वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे.


Spread the love