रुद्रपुर में बाल हृदय रोग कैंप आयोजित, 20 बच्चों को मिली निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल

Spread the love


रुद्रपुर। आज दिनांक 29 मई 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद ऊधम सिंह नगर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (DEIC) रुद्रपुर में एक दिवसीय बाल हृदय रोग कैंप का आयोजन किया गया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


कैंप में नारायणा हॉस्पिटल गुड़गांव के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता एवं DEIC रुद्रपुर की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वसुधा मिश्रा द्वारा बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उक्त कैंप का आयोजन डॉ. डी. पी. सिंह, ACMO/NHM के निर्देशन में संपन्न हुआ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल ने कैंप में उपस्थित बच्चों एवं उनके परिजनों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और उपचार संबंधी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। कैंप में कुल 20 बच्चों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गईं।
हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा 5 बच्चों का विशेष परीक्षण किया गया तथा बच्चों को निशुल्क इको जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा सभी बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु मस्यूनी, जिला लेखा प्रबंधक डी. एस. भंडारी, आरबीएसके मैनेजर पुरनमल तथा DEIC स्टाफ कमलेश मिश्रा, पारुल, चन्द्ररवीर, रीमा और अंजलि सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Spread the love