उत्तर प्रदेश के इटावा से एक सिरफिरे युवक का वीडियो सामने आया है जिसने सेंट्रल जेल जाने की चाहत में अपनी बीवी के सीने पर तमंचा तान। इस दौरान उसने डराया और धमकाया भी।

Spread the love

फिर खुद ही तमंचा लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया। उसने पुलिस के सामने कहा कि उरई जेल तो तीन बार जा चुका हूं, वहां कुछ खास नहीं है। वो जेल मेरे लिए बेकार हो गई है। मुझे एक बार सेंट्रल जेल देखनी है, सुना है वहां जाली से मुलाकात होती है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

पुलिस ने युवक को चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल के दौरान आरोपी ने कहा कि मेरी पत्नी को सीने पर पिस्तौल छपवाने का शौक था, तो मैंने असली वाली रख दी। अब जेल से छूटने के बाद मैं उसे लहंगा लाकर दूंगा।

पति की सनक में पत्नी ने भी दिया साथ?

इस सिरफिरे युवक का नाम कोमल सिंह है, जो बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर गांव का रहने वाला है। वह ईंट और मौरंग ट्रैक्टर चलाता है। वह किसी भी तरह से सेंट्रल जेल देखना चाहता था। इस सनक में उसने अपनी पत्नी संगीता पर तमंचा तान दिया। कोमल के मुताबिक, उसकी पत्नी ने अपनी मर्जी से अपने सीने पर पिस्तौल रखवाया था।

‘सेंट्रल जेल देखना था, तो किसका मर्डर करता?’

कोमल ने कहा, ‘मुझे इटावा का सेंट्रल जेल देखना था, तो मैंने अपनी बीवी को तमंचा तान दिया। 315 में जेल जा रहा हूं। मुझे शौक था, तो किसका मर्डर करता? ज्यादा झेल नहीं पाता। अब वो (पत्नी) खुद जमानत करा लेगी। नहीं कराएगी तो मैं छह महीने में बाहर आ जाऊंगा। जिस दिन जमानत पर बाहर आऊंगा अपनी बीवी को लहंगा दिलाऊंगा।’

दूसरा बच्चा पैदा नहीं करने पर होती है प्रॉब्लम- कोमल

युवक ने आगे कहा, ‘मेरा पत्नी से कोई झगड़ा नहीं है। बच्चा नहीं हो रहा इसलिए एक-दूसरे के साथ खुश नहीं रहते। आपस में लड़ाई होती रहती है। मैं दूसरा बच्चा पैदा नहीं कर पा रहा, तो उसे प्रॉब्लम हो रही है। उसे अपनी छाती पर पिस्तौल छपवाने का शौक था, मैंने का असली रख दूं। मैं खुद पुलिस के सामने हाजिर हुआ हूं। मैंने अपना तमंचा पुलिस को दे दिया। दो कारतूस भी जमा हो गया है।’

इसके बाद कोमल ने कैमरे के तरफ मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया और कहा, ‘कल फिर मिलेंगे। मुझे तो वही वाली बीवी चाहिए, संगीता।’


Spread the love