उत्तराखंड प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने सात जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की तैनाती की है।

Spread the love

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। आदेशों के अनुसार अल्मोड़ा में डा. योगेश पुरोहित, नैनीताल में डा. रश्मि पंत, पिथौरागढ़ में डा. हरीश चंद्र पंत, पौड़ी में डा. मेघना असवाल, रुद्रप्रयाग में डा. अमित कुमार शुक्ला, टिहरी में डा. राम प्रकाश तथा उत्तरकाशी में डा. श्याम विजय को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह तैनाती की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में संबंधित जनपदों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी तथा लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

———————


Spread the love