रुद्रपुर में भारतीय हैंडबॉल प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन, खिलाड़ियों और कोच का हुआ सम्मान

Spread the love

रुद्रपुर, 07 जून 2026। हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं जिला प्रशासन ऊधम सिंह नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय भारतीय हैंडबॉल प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में हुआ। यह शिविर 27 मई 2026 से आयोजित किया गया था, जिसमें भारतीय यूथ एवं जूनियर टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


समापन समारोह में जिलाधिकारी नितिन भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, मुख्य कोषाधिकारी पंकज कुमार शुक्ला, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, डी. के. सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
इस अवसर पर भारतीय यूथ एवं जूनियर हैंडबॉल टीम के खिलाड़ियों तथा भारतीय टीम के कोच फिरोज खान को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में प्रवीण, नागेन्द्र प्रसाद शर्मा, मनीष पंत, गोविन्द मटियाली तथा जिला खेल विभाग के समस्त प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। समारोह का समापन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और खेलों के विकास के संकल्प के साथ


Spread the love