केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व मुख्यमंत्री धामी ने किया काशीपुर बाईपास निर्माण का शिलान्यास, विधायक शिव अरोरा ने जताया आभार

Spread the love


रुद्रपुर। रुद्रपुर क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित काशीपुर बाईपास निर्माण परियोजना को शुक्रवार को औपचारिक रूप से शुरुआत मिल गई। गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करीब 13.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रथम रुद्रपुर आगमन पर उनका स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की जनता वर्षों से जिस परियोजना का इंतजार कर रही थी, उसका सपना अब साकार होने जा रहा है। बाईपास के निर्माण से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आने वाले दिनों में बाईपास निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में रुद्रपुर में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है।
उन्होंने कहा कि जनता से किए गए वादे के अनुरूप काशीपुर बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने यह भी कहा कि पूर्व में प्रस्ताव निरस्त होने के कारण परियोजना में विलंब हुआ, लेकिन मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अब विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और काशीपुर बाईपास का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा।


Spread the love