इन पर गंभीर आरोप लगे हैं।
दरअसल, पिथौरागढ़ में पिछले दिनों कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प बैठक के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें विधायक महिला नेता की बातों से गुस्सा हो गए थे और बैठक का बहिष्कार करते हुए अपने समर्थकों संग निकल गए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद थे।
30 जून को हुआ था बवाल
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री (संगठन) राजेन्द्र सिंह भंडारी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र लुंठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी और दीपक लुंठी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। यह कार्रवाई 30 जून को पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ के दौरान मंच पर की गई अनुशासनहीनता के बाद की गई है। पार्टी नेतृत्व का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान इन नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर व्यवधान उत्पन्न किया, जिससे संगठन की छवि धूमिल हुई। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी ने बताया कि पार्टी ने पहले तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया थाा। राष्ट्रीय नेतृत्व से परामर्श के बाद, तीनों नेताओं को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
कांग्रेस ने जिला और महानगर की नई टीमों का किया ऐलान
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने रविवार को बहुप्रतीक्षित विभिन्न जिलों और महानगरों के लिए नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से अनुमोदन के बाद 27 सांगठनिक जिलों में से 23 जिलों में पदाधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
नई टीमों में ये नाम शामिल
घोषित कार्यकारिणियों में पुरोला, उत्तरकाशी, चमोली, कोटद्वार (ग्रामीण एवं महानगर), पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, हरिद्वार (महानगर एवं ग्रामीण), रुड़की (महानगर एवं ग्रामीण), देहरादून महानगर, पछुवादून देहरादून, महानगर रुद्रपुर, काशीपुर महानगर, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, डीडीहाट और चंपावत को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टीम विधानसभा चुनावों की तैयारियों को जमीनी स्तर पर गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।
वेणुगोपाल नौ को उत्तराखंड आएंगे
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) व सांसद केसी वेणुगोपाल नौ जुलाई से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वेणुगोपाल का यह दौरा संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वेणुगोपाल नौ जुलाई को दोपहर 12 बजे से बैठकों का सिलसिला शुरू करेंगे। वे प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, सीडब्ल्यूसी सदस्यों संग चर्चा करेंगे।
