fighter jet F-15: सऊदी अरब की ओर से ड्रोन पर ड्रोन छोड़ रहे हूतियों ने अब ऐसा दावा किया है, जिससे डोनाल्ड ट्रंप का भी सिर झन्ना जाएगा. यमन के मारिब इलाके से एक बड़ा सैन्य दावा सामने आया है.

Spread the love

खुद हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा है कि उनकी ओर से सऊदी अरब के एक F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है. हालांकि इस दावे की सऊदी अधिकारियों की ओर से तत्काल पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अगर ऐसा है, तो ये वाकई हूतियों के पास मौजूद हथियारों को लेकर चिंता बढ़ाने वाला है.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुातबिक याह्या सरी ने कहा है कि यह घटना यमन के मारिब गवर्नरेट के हवाई क्षेत्र में हुई. दावा किया गया है कि सऊदी लड़ाकू विमान यमन में चल रही सैन्य गतिविधियों के समर्थन में कार्रवाई कर रहा था. इसी दौरान हूती बलों ने उसे निशाना बनाया. हूती प्रवक्ता ने कहा कि विमान को स्थानीय स्तर पर बनाए गए जमीन से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम की मदद से गिराया गया. विद्रोही गुट का कहना है कि यह कार्रवाई यमन के खिलाफ चल रही सैन्य गतिविधियों के जवाब में की गई.

सऊदी अरब की ओर से नहीं हुई पुष्टि

स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि लड़ाकू विमान को मारिब के उत्तर-पश्चिम में स्थित माउंट हेलान के पास निशाना बनाया गया. हालांकि विमान के पायलट का क्या हुआ और विमान के मलबे की स्थिति क्या है, इसकी तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. इस पूरे घटनाक्रम पर सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन की ओर से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई. इसलिए फिलहाल F-15 को गिराए जाने की खबर को हूतियों के दावे के रूप में ही देखा जा रहा है. मारिब लंबे समय से यमन के संघर्ष में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है. यहां सैन्य गतिविधियों में किसी भी बड़े घटनाक्रम का असर यमन में चल रहे व्यापक संघर्ष पर पड़ सकता है.

F-15 कोई आम फाइटर जेट नहीं

  • सऊदी अरब के पास दुनिया के सबसे एडवांस और बड़ी संख्या में मौजूद F-15 लड़ाकू विमानों की फ्लीट है. इसमें खास तौर पर F-15SA (स्ट्राइक ईगल) वेरिएंट शामिल है, जो अपनी मारक क्षमता के लिए जाना जाता है.
  • इसमें रेथियॉन AN/APG-63(V)3 AESA रडार लगा है, जो दुश्मन के ठिकानों और विमानों को अत्यधिक सटीकता से ट्रैक करता है. यह विमान दो GE Aviation F110-GE-129 आफ्टरबर्निंग टर्बोफैन इंजन से संचालित होता है, जो इसे असाधारण गति और पावर देते हैं.
  • हाल ही में सऊदी ने अपने इन विमानों में यूरोपीय IRIS-T मिसाइलों को भी एकीकृत किया है, जिससे इसकी हवा से हवा में मार करने की क्षमता और बढ़ गई है. इसमें आधुनिक फ्लाई-बाय-वायर फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम है, जिससे इसके अतिरिक्त विंगपाइलों का उपयोग संभव होता है.

Spread the love