रुद्रपुर को मिली 786.73 करोड़ की ड्रेनेज परियोजना की सौगात, विधायक शिव अरोड़ा बोले- विकास कार्यों में जुड़ा एक और ऐतिहासिक अध्याय

Spread the love



रुद्रपुर। वर्षों से बरसात के दौरान जलभराव और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे रुद्रपुर शहर के लिए बड़ी राहत की खबर है। शहर की व्यापक ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 786.73 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी मिल गई है। इस स्वीकृति के साथ ही शहर में आधुनिक और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था विकसित होने का रास्ता साफ हो गया है।रिंग रोड के बाद रुद्रपुर को ड्रेनेज परियोजना की सौगात, विधायक शिव अरोड़ा के विकास कार्यों में जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि
रुद्रपुर। रिंग रोड (बाईपास) परियोजना के बाद रुद्रपुर को एक और बड़ी सौगात मिली है। शहर की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 786.73 करोड़ रुपये की व्यापक ड्रेनेज परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इसे रुद्रपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि लंबे समय से शहरवासी बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से परेशान थे। अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लागू होने से आधुनिक जलनिकासी व्यवस्था विकसित होगी, जिससे वर्षा का पानी तेजी से निकलेगा और सड़कों पर जलभराव की समस्या में बड़ी कमी आएगी।
विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार रुद्रपुर के विकास के लिए लगातार बड़े निर्णय ले रही है। पहले लगभग 1,100 करोड़ रुपये की रिंग रोड परियोजना को गति मिली और अब 786.73 करोड़ रुपये की ड्रेनेज योजना की स्वीकृति ने विकास की इस श्रृंखला को और मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि उनका संकल्प रुद्रपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और बेहतर आधारभूत सुविधाओं वाला शहर बनाना है। आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शहर के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर के विकास को नई गति मिली है और शहर के लिए लगातार बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति मिल रही है। हाल ही में 786.73 करोड़ रुपये की ड्रेनेज परियोजना के बाद अब रिंग रोड परियोजना भी विकास की नई तस्वीर प्रस्तुत करेगी। विधायक ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में रुद्रपुर आधुनिक आधारभूत सुविधाओं से युक्त एक सुव्यवस्थित और विकसित शहर के रूप में नई पहचान बनाएगा।


इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि यह रुद्रपुर के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहर के समग्र विकास के लिए लगातार बड़े फैसले ले रही है। वर्षों से जलभराव रुद्रपुर की प्रमुख समस्या रही है और इस परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि 786.73 करोड़ रुपये की इस ड्रेनेज परियोजना की स्वीकृति रुद्रपुर के विकास कार्यों में एक और बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक ड्रेनेज नेटवर्क बनने से वर्षा का पानी तेजी से निकलेगा, सड़कों पर जलभराव की समस्या कम होगी और आम लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर के विकास के लिए भविष्य में भी इसी तरह की जनहितकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि शहर को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
शहरवासियों ने भी इस स्वीकृति का स्वागत करते हुए इसे रुद्रपुर के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। लोगों का कहना है कि यदि योजना समयबद्ध तरीके से पूरी होती है तो बरसों पुरानी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।


Spread the love