नई दिल्ली। मशहूर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary)का नाम इस वक्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। खबर है कि शादी के 6 साल बाद सपना अपने पति वीर साहू से तलाक लेने जा रही हैं और इसके लिए उन्होंने कोर्ट में अर्जी भी डाल दी है।
अवतार सिंह बिष्ट हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तर प्रदेश, संपूर्ण भारत, देश-विदेश, खेल, आध्यात्मिक, राजनीतिक और जनसरोकारों की खबरों पर नजर।
सपना चौधरी ने ये भी बताया है कि आखिर वह क्या वजह है, जो वह वीर साहू संग अपनी शादी तोड़ना चाहती हैं। आइए मामले को थोड़ा डिटेल्स में जानते हैं।
सपना चौधरी लेंगी तलाक
साल 2020 में सपना चौधरी ने वीर साहू (Veer Sahu) संग शादी रचाई थी। गुपचुप तरीके से की गई, इस शादी ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब उससे कही अधिक हैरानी इस बात पर हो रही है कि सपना वीर संग शादी को खत्म करना चाहती हैं और तलाक ले रही हैं। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सपना चौधरी ने तलाक की खबरों की आधिकारिक पुष्टि की है और बताया है कि वह अपने पति से अलग होना चाहती हैं-

सपना चौधरी के मुताबिक- एक शादीशुदा जिंदगी में पत्नी सिर्फ तीन चीजें चाहती है कि पति उसका सम्मान करे, उसकी भावनाओं को समझे और उसकी वैल्यू होनी चाहिए। अगर आपनी शादीशुदा जिंदगी में ऐसा नहीं हो रहा है, तो वह रिश्ता और शादी नहीं चलेगी। अगर मुझे प्रताड़ित करोगे तो मैं भी करूंगी। मुझे हैरेस करोगे, स्ट्रैस दोगे तो मैं पीछे नहीं रहूंगी और चार गुना वापस दूंगी।

इस तरह से सपना चौधरी ने ये साफ किया है कि उन्होंने वीर साहू संग शादी के बाद बहुत कुछ झेला है। साथ ही उन्होंने पति पर घरेलू हिंसा और धोखा देने का आरोप भी लगाया है। ऐसे में अब 6 साल बाद सपना चौधरी और वीर साहू की शादी टूटने वाली है, जिसका फैसला तलाक की अर्जी पर सुनवाई के बाद होगा।
2 बच्चों की मां हैं सपना चौधरी
वीर साहू संग शादी के इन 6 सालों के दौरान सपना चौधरी ने दो बेटों को भी जन्म दिया है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि अगर वीर और सपना का तलाक आधिकारिक तौर पर होता है, तो दोनों बेटों की कस्टडी किसके पास रहेगी।

