हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स की खबर का असर? अब रुद्रपुर और ऊधमसिंह नगर में भी अवैध प्लाटिंग पर सरकार की नजर

Spread the love


रुद्रपुर। राजधानी देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा करीब 100 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने और चार अवैध बहुमंजिला निर्माणों को सील करने की बड़ी कार्रवाई के बाद अब ऊधमसिंह नगर, विशेषकर रुद्रपुर क्षेत्र में भी अवैध प्लाटिंग और नियमों के विपरीत हो रहे निर्माणों पर सरकारी कार्रवाई की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
देहरादून में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशन में हुई कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि सरकार अवैध कॉलोनियों और बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण को लेकर सख्त रुख अपना चुकी है। इसी क्रम में यह माना जा रहा है कि रुद्रपुर और ऊधमसिंह नगर में भी बड़े भू-माफियाओं और अवैध प्लाटिंग करने वालों पर प्रशासन की नजर है और जल्द कार्रवाई हो सकती है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

देहरादून राजधानी में अवैध प्लाटिंग और नियमों के विपरीत निर्माणों पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की।
अलग-अलग टीमों ने सहसपुर, डालनवाला और पौंधा क्षेत्र में अभियान चलाकर करीब 100 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर दी।इसके साथ ही चार अवैध एवं स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाए जा रहे बहुमंजिला निर्माणों को सील कर दिया गया।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में सबसे बड़ी कार्रवाई सहसपुर के जाटोवाला क्षेत्र में हुई।
यहां नए हाईवे के निकट अभिषेक बलूनी, दीपक सैनी और अन्य द्वारा करीब 100 बीघा भूमि पर बिना प्राधिकरण की अनुमति के प्लाटिंग विकसित की जा रही थी।
एमडीडीए टीम ने मौके पर पहुंच प्लाटिंग के लिए बनाई गई सड़कों और अन्य विकास कार्यों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।डालनवाला क्षेत्र में कोरोनेशन अस्पताल के पास अनुराधा सिंह एवं राजीव यादव द्वारा किए गए अवैध निर्माण को सील किया गया। इसी क्षेत्र में जगदीश एवं अन्य के निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।
वहीं, पौंधा के फुलसैनी रोड पर शुभम गोयल द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाए जा रहे दो अलग-अलग बहुमंजिला भवनों को भी एमडीडीए ने सील कर दिया।
कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के क्षेत्रीय अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर और पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई।एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उनका कहना है कि अवैध कालोनियां न केवल सुनियोजित शहरी विकास को प्रभावित करती हैं, बल्कि भविष्य में आम लोगों के लिए भी गंभीर कानूनी और आधारभूत समस्याएं पैदा करती हैं। रुद्रपुर और उधम सिंह नगर पर सरकार की नजर जल्दी हो सकती है कार्रवाई बड़े भूमध्यायों पर इस खबर को प्रसारित करते हैं खबर बनाएं तनी सरकार की उपलब्धियां पर हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स की खबर का असर


हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स लगातार रुद्रपुर और ऊधमसिंह नगर में अवैध प्लाटिंग, नियमों के उल्लंघन और अनियोजित कॉलोनियों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाता रहा है। माना जा रहा है कि इन खबरों के बाद सरकार और प्रशासन भी इस दिशा में गंभीरता से सक्रिय हुआ है।
यदि सरकार जिले में भी देहरादून जैसी कार्रवाई करती है तो इससे अवैध प्लाटिंग पर रोक लगेगी, आम लोगों को फर्जी कॉलोनियों में निवेश से बचाया जा सकेगा और सुनियोजित शहरी विकास को गति मिलेगी। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि ऊधमसिंह नगर में प्रशासन बड़े भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरों पर कब कार्रवाई शुरू करता है।


Spread the love