प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

Spread the love

पीएम मोदी के इस ऐलान पर कॉकरोच जनता पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से कहा गया कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना होगा. सीजेपी की ओर से इस पोस्ट से एक बात तो स्पष्ट हो गई कि पीएम मोदी के ऐलान के बाद भी प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे और वो अपनी प्रमुख मांग पर डटे रहेंगे. जोकि वो पहले दिन से ही कहते चले आ रहे हैं.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा. इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.’

छात्रों का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता- पीएम मोदी

उन्होंने लिखा, ‘विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है. PM मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.’

पेपर लीक किसी एक राज्य का मुद्दा नहीं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने इससे पहले कहा था कि पेपर लीक का मुद्दा सिर्फ किसी एक राज्य या केंद्र सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश की चिंता का विषय है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को NDA के ‘मंगल मिलन’ कार्यक्रम के बाद बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि पेपर लीक जैसे गंभीर अपराध में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए देश के वरिष्ठ वकीलों को भी आगे आना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे अपराध करने वालों के मन में कानून का डर पैदा हो.

रिजिजू के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखना है. इसी वजह से नीट की दोबारा परीक्षा जल्द कराई गई और उसका परिणाम भी बिना किसी देरी के घोषित किया गया, ताकि छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार की ओर से लिए जा रहे फ़ैसलों की कड़ी में ये एक अहम क़दम है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.”

प्रधानमंत्री का यह बयान प्रश्नपत्र लीक समेत विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है.

पीएम मोदी को जवाब देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है, ”आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुक़सान पहुँचाया है.”

आपने न सिर्फ़ हमारी शिक्षा व्यवस्था पर क़ब्ज़ा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया. इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया.”

राहुल ने कहा- छात्रों की मांगें साफ़ हैं:

1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं

2. छात्रों से माफ़ी मांगिए

3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें

मंगलवार को एनडीए के सांसदों की बैठक को संबोधित करते हुए भी प्रधानमंत्री ने सांसदों से युवाओं तक पहुंचने और उनकी चिंताओं को सुनने की अपील की थी. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया था कि प्रश्नपत्र लीक जैसी अनियमितताओं में शामिल लोगों को सख़्त से सख़्त सज़ा मिलनी चाहिए.

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रधानमंत्री की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, “धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए.”

राहुल गांधी का ‘152 पेपर लीक’ का दावा

कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा है, ”प्रधानमंत्री में संसद में खड़े होकर बोलने और गंभीर बहस में हिस्सा लेने का साहस नहीं है, जैसा कि उनसे पहले के सभी प्रधानमंत्रियों ने समय की मांग होने पर किया है.”


Spread the love