उक्रांद की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, SIR प्रक्रिया पर भी रखी नजर

Spread the love



रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य की जननी उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) जनपद ऊधम सिंह नगर की अहम बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला तथा सर्वोच्च सलाहकार समिति के अध्यक्ष एमसी पांडे मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


बैठक में दल को बूथ स्तर तक मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आगामी दिनों में केंद्रीय कार्यकारी केंद्रीय अध्यक्ष के जिले में प्रस्तावित आगमन को देखते हुए विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारियां भी तय की गईं। गदरपुर विधानसभा में बैठक एवं रैली के संयोजक की जिम्मेदारी ब्लॉक अध्यक्ष पूरन दानू को, रुद्रपुर विधानसभा की जिम्मेदारी मदन सिंह रावत को तथा किच्छा विधानसभा का संयोजक भानू मेहरा को बनाया गया। पूरे ऊधम सिंह नगर जिले के संयोजक की जिम्मेदारी दीपक कुमार चराया को सौंपी गई।
बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी चर्चा हुई। उक्रांद नेताओं ने दोनों राष्ट्रीय दलों द्वारा मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां लगाए जाने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को जनता का वोट भी चाहिए और उसके नाम पर आपत्तियां भी दर्ज कराई जा रही हैं। उक्रांद SIR प्रक्रिया पर लगातार नजर रखेगा।
पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम अशुद्ध दर्ज है, फोटो किसी दूसरे व्यक्ति की लगी है या अन्य किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है तो उक्रांद उस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगा। प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए और वोटर लिस्ट पूरी तरह त्रुटिरहित हो, तभी SIR प्रक्रिया को सफल माना जा सकेगा। नेताओं ने कहा कि यह चुनाव आयोग का महत्वपूर्ण दायित्व है। पूर्व की मतदाता सूचियों में नाम और फोटो से संबंधित त्रुटियां सामने आती रही हैं, इसलिए इस बार विशेष सतर्कता जरूरी है।
बैठक में संरक्षक राजेंद्र जोशी, आनंद सिंह चमियाल, महामंत्री भानू मेहरा, मदन सिंह, पूरन दानू, नंदन सिंह मेहरा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कांति भाकुनी, महामंत्री इंदु बोरा, रुद्रपुर नगर अध्यक्ष बबीता देवी, युवा जिला उपाध्यक्ष मुकुल रावत, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, ईश्वर दानू, आईटी प्रकोष्ठ महामंत्री हिमांशु तिवारी, विजय, हरी सिंह बजेठा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कई लोगों ने दल की सदस्यता भी ग्रहण की।


Spread the love