बंगाली समाज की अधिकारों को लेकर हुंकार, 20 सितंबर को रुद्रपुर में विशाल रैली

Spread the love


बंगाली समाज की अधिकारों को लेकर हुंकार, 20 सितंबर को रुद्रपुर में विशाल रैली
रुद्रपुर। उत्तराखंड में विस्थापित बंगाली समाज की विभिन्न मांगों को लेकर बंगाली वेलफेयर कमेटी, उत्तराखंड (ऑल बंगाली सोसाइटी, उत्तराखंड) ने आंदोलन का ऐलान किया है। 11 सितंबर से 19 सितंबर तक शांतिपूर्ण विरोध कार्यक्रमों के बाद 20 सितंबर 2026 को रुद्रपुर के रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे से विशाल रैली आयोजित की जाएगी।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
आयोजकों का कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य बंगाली समाज के अधिकार, पहचान और न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।
प्रमुख मांगें
बंगाली वेलफेयर कमेटी की प्रमुख मांगों में विस्थापित बंगाली समुदाय को अनुसूचित जाति (SC) प्रमाणपत्र जारी करने, प्राथमिक शिक्षा से स्नातकोत्तर स्तर तक बंगाली भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग शामिल है।
इसके अलावा शक्तिफार्म और रुद्रपुर क्षेत्र के विस्थापित परिवारों की निरस्त लीज बहाल करने और भूमि पर मालिकाना हक देने, साथ ही अनुसूचित जाति की तर्ज पर बंद की गई छात्रवृत्ति को दोबारा शुरू करने की मांग भी उठाई जा रही है।
रैली और आंदोलन को लेकर विधायक प्रेमानंद महाजन, मोहनखेड़ा, बलवंत सिंह बोहरा, संजय जुनेजा, हरीश बाबरा, भूपेश सोनी और परिमल राय सहित विभिन्न लोगों की मौजूदगी और सहभागिता को लेकर चर्चा है।
आयोजकों ने आंदोलन को शांतिपूर्ण बताते हुए बंगाली समाज से बड़ी संख्या में रुद्रपुर पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स के लिए लाइव अपडेट
 स्थान: रामलीला मैदान, रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर
 विशाल रैली: 20 सितंबर 2026
⏰ समय: सुबह 10 बजे से
️ आंदोलन: शांतिपूर्ण विरोध
✊ आयोजक: बंगाली वेलफेयर कमेटी, उत्तराखंड (ऑल बंगाली सोसाइटी, उत्तराखंड)
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | रुद्रपुर


Spread the love