किच्छा और सिरौलीकलां में 22 सितंबर को मतदान, सवेतन अवकाश घोषित

Spread the love


रुद्रपुर, 19 सितंबर 2026। नगर पालिका परिषद किच्छा और नगर पालिका परिषद सिरौलीकलां में अध्यक्ष एवं सदस्यों के निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने मतदान दिवस 22 सितंबर (मंगलवार) को सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों नगर पालिका क्षेत्रों में रहने वाले तथा शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध-निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों के साथ ही कारीगरों और मजदूरों को मतदान के लिए यह अवकाश दिया गया है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। अवकाश के दौरान पात्र कर्मचारियों को मतदान के लिए सवेतन अवकाश मिलेगा।
जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि 22 सितंबर को दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी कोषागार एवं उपकोषागार भी बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने संबंधित संस्थानों और प्रतिष्ठानों से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।


Spread the love