उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यहां बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है और इसके चलते अब चारधाम की यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी गई है.

Spread the love

प्रशासन ने चमोली के बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी के बाद चारधाम की यात्रा पर 27 सितंबर तक के लिए अस्थाई रोक लगाई है.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए ने आदेश जारी किया है. इसके अलावा केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं फिलहाल के लिए अस्थाई रुप से रोक दी गई हैं और यात्रियों से अपील की गई है कि वो सुरक्षित स्थानों रुकें.

यात्रियों को सलाह

चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने नोटिस जारी कर कहा है कि रेड अलर्ट के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए चारधाम की यात्रा को 26 सितंबर की दोपहर से लेकर 27 सितंबर तक के लिए स्थगित किया जाता है. इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपद में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है. इसका मतलब है कि यात्रा पर अस्थाई रोक आज रविवार को भी रहेगी.

नोटिस में सभी श्रद्धालुओं एवं यात्रियों से अपील की गई है कि वो मौसम सामान्य होने तक यात्रा न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें.
इसमें आगे कहा गया है कि मौसम सामान्य होने के उपरान्त यात्रा पुनः प्रारम्भ किए जाने के सम्बन्ध में आवश्यक सूचना जारी की जाएगी. मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए ये फैसला लिया गया, प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मौसम सामान्य होने तक सतर्कता बरतने की अपील की गई है.


Spread the love