उत्तराखंडरुद्रप्रयाग:केदारनाथ-बासुकीताल-ऑडिन कोल ट्रैक पर गए पांच सदस्यीय ट्रैकिंग दल से संपर्क टूटने के बाद सर्च अभियान जारी है। खराब मौसम व कम दृश्यता के कारण मंगलवार को हेलीकॉप्टर से चलाया गया अभियान रोकना पड़ा। मौसम अनुकूल होने पर बुधवार सुबह दोबारा हवाई सर्च अभियान चलाया जाएगा। दल में अमित फर्सवाण, नवीन रावत, प्रवेश चौहान, विवेक तथा संजय सिंह रावत शामिल बताए गए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वन विभाग तथा 40वीं वाहिनी पीएसी की टीमें जमीनी स्तर पर तलाश में जुटी हैं।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
रुड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव में हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान पर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया गया कि गांव लौटते समय कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी को घेरकर गोली चलाई, जिसमें उनके कंधे पर गोली लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दो दिन पहले मेले में भी उन पर हमले का आरोप लगा था। पुलिस घटना के कारणों तथा आरोपियों की पहचान की जांच कर रही है।
रुद्रपुर: मलसा गिरधरपुर में 22 सितंबर को हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, करीब 15 तोले सोने के आभूषण, आधा किलो चांदी तथा 24 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई थी। मामले में एक किशोरी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर 28 सितंबर को सोने-चांदी के अधिकांश आभूषण बरामद कर लिए गए। चोरी की 24 हजार रुपये की नकदी अभी बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है।
